---Advertisement---

Bigg Boss 17: किचन में नए नियम को लगाकर बिग बॉस ने खेला दांव! आखिर क्यों नील और ऐश्वर्या में आई दरार

Bigg Boss 17: घर से प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद यह तो तय है की अपकमिंग एपिसोड में बहुत ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। जहां एक तरफ किचन का बंटवारा कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ नील और ऐश्वर्या के बीच दूरियां बढ़ती हुई नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर फिलहाल प्रोमो काफी चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 25, 2023 11:16 पूर्वाह्न

bigg boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में हर दिन हंगामा जारी है। एक तरफ जहां कंटेस्टेंट गेम में स्ट्रांग होने के लिए भरसक कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस भी अपना गेम खेल रहे हैं। इस सबके बीच अब न सिर्फ घर का बंटवारा हुआ है बल्कि किचन का बंटवारा भी हो गया है। कंटेस्टेंट को बिग बॉस में खुद बताया कि अब उनका भोजन एक नहीं बल्कि दिल, दिमाग और दम वाले घर में अलग-अलग बनेगा। कंटेस्टेंट सिर्फ अपने मकान वाले का ही खाना बनाएंगे। सोशल मीडिया पर प्रोमो काफी चर्चा में है जिसे देखने के बाद यह कहना जायज है कि अपकमिंग एपिसोड वाकई काफी दिलचस्प है।

किचन के बंटवारे से अफरातफरी

दरअसल एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि बिग बॉस इस बात का ऐलान करते हुए नजर आ रहे हैं कि अब एक वक्त में सिर्फ एक मकान से ही कंटेस्टेंट किचन का इस्तेमाल कर सकेंगे और घर वाले सिर्फ अपने घर के लोगों के लिए खाना बनाएंगे वही आप वीडियो में यह भी देख सकते हैं कि अनुराग खाना बनाने जाते हैं तो बीच में ही गैस का कनेक्शन चला जाता है वही अंकित इस दौरान रोटियां बनती हुई नजर आती है तो मानना चोपड़ा से लेकर मुनव्वर फारुकी भी किचन में नजर आते हैं यह बात सच है कि बिग बॉस की इस नियम से घर में अफरा तफरी मच गई है

आखिर क्या है ऐश्वर्या और नील के बीच दरार की वजह

वहीं एक और प्रोमो की बात करें तो आप देख सकते हैं कि ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के बीच दरार आ रही है। दरअसल इस हफ्ते सोनिया बंसल, सना रईस खान, खानजादी, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट और तहलका नॉमिनेट हो चुके हैं। ऐसे में क्या नील और ऐश्वर्या के बीच की दूरियां सिर्फ नॉमिनेशन की वजह से है या माजरा कुछ और है।दरअसल प्रोमो में वह नील भट्ट से यह कहती हुई नजर आ रही है कि यहां पर हम अलग-अलग आए हैं और अलग-अलग ही खेलेंगे। तो क्या नॉमिनेशन से बचने के लिए इनका कंटेंट बाहर आया है। कपल के बीच झगड़ा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है क्योंकि अक्सर दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026