---Advertisement---

Bigg Boss 17: पहले कैप्टन बनकर इस कन्टेस्टेंट ने मारी बाजी, क्या टिकने के लिए ऐश्वर्या कर रही है विक्की को टारगेट!

Bigg Boss 17: घर को पहला कैप्टन मुन्नवर फारूकी मिल गया है और सोशल मीडिया पर यह प्रोमो वीडियो काफी चर्चा में है। वहीं दूसरी तरफ विक्की जैन और ऐश्वर्या शर्मा के बीच भिड़ंत होती हुई नजर आएगी। सोशल मीडिया पर इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 13, 2023 12:31 अपराह्न

Bigg Boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में हर दिन हंगामे देखने को मिलते हैं और ऐसे में फर्स्ट कैप्टंसी टास्क में भी जबरदस्त बवाल दिखा। वहीं सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जहां एक तरफ घर में फर्स्ट कैप्टन बन जाएगा। वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर विक्की जैन की ऐश्वर्या शर्मा के साथ भिड़ंत होती हुई नजर आएगी। ऐसे में प्रोमो वीडियो का वायरल होना तो लाजमी है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए क्योंकि घर को पहला कैप्टन मिलने वाला है दूसरी तरफ विक्की की लड़ाई। आइए देखते हैं आखिर क्या है प्रोमो में खास।

विक्की और ऐश्वर्या का हुआ सामना

जहां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं इस प्रोमो की बात करें तो इसमें विक्की जैन के साथ ऐश्वर्या शर्मा लड़ाई करती हुई नजर आ रही है। इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने कैप्शन में लिखा, “पावर मिलने के बाद से क्या सामने आ रहा है ऐश्वर्या का अनसीन रूप।” वहीं वीडियो में वह विक्की जैन के साथ जमकर भिड़ंत करती हुई नजर आ रही है। इस दौरान वह मुंह बनाकर अजीबोगरीब कमेंट पास करती हुई दिख रही है। वीडियो को देख आप भी अपकमिंग एपिसोड के लिए एक बार फिर एक्साइटेड हो जाएंगे।

घर को मिल गया पहला कैप्टन

सोशल मीडिया पर एक और प्रोमो वीडियो काफी चर्चा में है जिसमें रिंकू यह कहती हुई नजर आ रही है कि घर को आज पहला कप्तान मिल जाएगा। वहीं एक टास्क होता है जिसमें एक दूसरे को कैप्टेंसी रेस से कंटेस्टेंट बाहर करते हुए नजर आते हैं। इस दौरान नील भट्ट विक्की जैन को बाहर करते हैं तो विक्की कैप्टंसी रेस से ऐश्वर्या शर्मा को निकाल देते हैं। वहीं ऐश्वर्या अंकिता को इस रेस से बाहर करती हैं तो मन्नारा ईशा को। मन्नारा को ईशा इस रेस से बाहर करती है। इस सब के बीच ट्विस्ट तब आता है जब अंत में मुनव्वर फ़ारुकी इस सीजन के पहले कैप्टन बन जाते हैं। प्रोमो को देखने के बाद फैंस इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026