---Advertisement---

Bigg Boss 17: अभिषेक को धक्का मारने पर क्या इस कंटेस्टेंट को मिलेगी सजा, वाइल्ड कार्ड एंट्री से घरवालों को लगेगा झटका!

Bigg Boss 17: लेटेस्ट प्रोमो को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं क्योंकि शो में बहुत जल्द कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। धक्का मारने की वजह से जहां हाल ही में तहलका घर से बेघर हुए थे वहीं एक बार फिर दो कंटेस्टेंट के बीच कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। वही घर में बहुत जल्द एक वाइल्ड कार्ड एंट्री भी होने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 7, 2023 1:58 अपराह्न

Bigg Boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलने वाला है। दरअसल बहुत जल्द शो के दो पॉपुलर कंटेस्टेंट आपस में भिड़ते हुए नजर आएंगे। बात इतनी बढ़ जाती है कि एक बार फिर नियम को तोड़कर धक्का मुक्की पर लड़ाई पहुंच जाती है। जी हां, अभी हाल में इस वजह से तहलका घर से बेघर हुए थे लेकिन शायद कंटेस्टेंट को यह बात याद नहीं रही और वह धक्का-मुक्की करते हुए दिखे हैं। सोशल मीडिया पर फिलहाल यह प्रोमो खूब वायरल हो रहा है। इसके अलावा जल्द शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री भी होने वाली है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

गुस्से में ईशा ने कर दी गलती

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रोमो में आप देख सकते हैं कि एक टास्क के दौरान अभिषेक कुमार और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय के बीच बहस होती नजर आती हैं। जल्द यह बहस धक्का में तब्दील हो जाती है और यह प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस हैरान रह गए हैं क्योंकि धक्के की वजह से तहलका अभी शो से बेघर हुए थे। इतना ही नहीं अपनी गर्लफ्रेंड के सपोर्ट में समर्थ जुरेल भी अभिषेक पर हाथ उठाते हुए नजर आए। हालांकि बाद में उन्होंने इस बात को स्पष्ट किया कि वह रोकने के लिए ऐसा किए। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या ईशा को इसकी सजा मिलेगी।

शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री कन्फर्म

वहीं दूसरी तरफ एक और प्रोमो में बिग बॉस ने इस बात को कंफर्म कर दिया कि बहुत जल्द शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। दरअसल के-पॉप सिंगर ‘जो है अलबेला’ गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह कोई और नहीं बल्कि कोरिया का पापुलर सिंगर है। इनका नाम ऑरा है और यह के पॉप स्टार की लिस्ट में टॉप पर हैं। अब यह देखना भी दिलचस्प होने वाला है कि क्या शो में उनके आने से तड़का लगेगा। लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को देखकर अलग ही लेवल पर एक्साइटेड हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026