---Advertisement---

Bigg Boss 17: न्यू ईयर की शुरुआत के साथ इस कंटेस्टेंट की हुई शो से छुट्टी, क्या मुनव्वर बने एलिमिनेशन की वजह

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर से एक और कंटेस्टेंट की छुट्टी हो गई है और इस बार निशाने पर आए अनुराग डोभाल, अभिषेक कुमार और आयशा खान। अब ऐसे में क्या अनुराग इस घर से बेघर हो चुके हैं और कैसे। आइए जानते हैं आखिर क्या है प्रोमो में खास। प्रोमो को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 1, 2024 2:04 अपराह्न

Bigg Boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में नए साल के पहले दिन ही एक एलिमिनेशन होने वाला है और टास्क के जरिए बिग बॉस के घर से एक कंटेस्टेंट बाहर चले जाएंगे। सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो फिलहाल वायरल हो रहा है जिसे कलर्स टीवी ने शेयर किया है। टास्क में नए कैप्टन और एक्स कैप्टन एक ऐसे सदस्य का नाम लेंगे जो उन्हें इस घर में रहने के लायक नहीं लगते हैं। ऐसे में 3 कंटेस्टेंट का नाम का सामने आता है और उसमें से एक बेघर हो जाते हैं। प्रोमो ट्विस्ट से भरपूर है और कहने में दो राय नहीं है कि निश्चित तौर पर धमाका होने वाला है। आइए देखते हैं आखिर क्या है प्रोमो में खास।

बिग बॉस ने खेला बड़ा दांव

दरअसल इस प्रोमो को शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने कैप्शन में लिखा, “किसका बिग बॉस का सफल होगा न्यू ईयर शुरुआत होते ही खत्म।” इस दौरान मुनव्वर फारूकी अनुराग का नाम लेते हैं तो ईशा मालवीय आयशा खान का नाम लेती है। वहीं औरा अभिषेक कुमार का नाम लेते हैं। ऐसे में बिग बॉस का कहना है ये सब इस मोहल्ले की भीड़ हैं तो चलिए इस भीड़ को कम करते हैं। अभी के अभी कोई एक इस घर से बेघर होगा। उसके बाद बिग बॉस सभी को अर्काइव रूम में बुलाते हैं।

आखिर कौन हुआ घर से बेघर

कहा जा रहा है कि बिग बॉस ने घर वालों से एक ऐसे सदस्य का नाम पूछा है जिसे वह इसी वक्त घर से बेघर कर देना चाहते हैं और ऐसे में ज्यादातर घरवालों ने अनुराग डोभाल का नाम लिया है और उन्हें बेघर कर दिया गया है। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन दावा किया जा रहा है कि अनुराग इस घर से निकल गए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर ब्रो सेना अनुराग को सपोर्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब ऐसे में इतना तो तय है कि आने वाले एपिसोड में कई हंगामे होने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026