---Advertisement---

Bigg Boss 18: ’20 साल नहीं है मेरे पास…’ Karan Veer Mehra के चोट लगने पर बौखलाए Vivian Dsena! दोस्ती देख क्या करेंगे Avinash Mishra

Bigg Boss 18: विवियन और करणवीर मेहरा की दोस्ती एक बार फिर बढ़ रही है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें करणवीर के सपोर्ट में विवियन नजर आए हैं। आइए देखते हैं क्या है प्रोमो में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 13, 2024 12:25 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: दो दोस्त जिनकी बाहर की दोस्ती पर हमेशा सवाल उठाया गया। जी हां, हम बात कर रहे हैं करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की जो गेम में शुरुआत से एक दूसरे के खिलाफ खड़े रहे हैं। हालांकि इस सब के बीच नॉमिनेशन टास्क के दौरान करणवीर मेहरा को चोट लगने के बाद विवियन उनके सपोर्ट में खड़े होते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद अब घर में क्या नया समीकरण बनता है यह देखना दिलचस्प होने वाला है। आइए देखते हैं क्या है इस प्रोमो वीडियो में जिसकी वजह से करणवीर और विवियन की दोस्ती बढ़ रही है।

Bigg Boss 18 में क्या Avinash Mishra के बाद Karan Veer Mehra संग होगी Vivian Dsena की दोस्ती

कलर्स टीवी ने इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “करण और विवियन की बढ़ती फ्रेंडशिप क्या है घरवालों के लिए एक थ्रेट।” इस प्रोमो वीडियो की बात करें तो इसमें करणवीर मेहरा चिल्लाते हुए नजर आते हैं और कहते हैं कि “टास्क पर ध्यान दूंगा मैं ट्रॉफी गई तेल लेने, सिर फटे कोहनी जाए यह आपकी अपनी जिम्मेदारी होगी।” इस पर सारा कहती है कि मतलब आप इस तरह से खेलना चाहते हैं।

इस पर करण कहते हैं कि हां अब मैं ऐसे ही खेलूंगा। सारा चिल्लाती हुई विवियन से कहती है कि वह यह क्या क्यों कह रहा है कि सिर फूटे या बाल खींचे तो विवियन उन्हें समझाते हुए कहते हैं, “अरे सारा वह एक्टर है उसके फेस पर लग गई है।” इस पर सारा अटैक मोड में आ जाती है और कहती है मैं बहस कर रही हूं क्या ऐसे में विवियन भी चिल्ला उठते हैं और कहते हैं कि मुझ पर चढ़ना मत।

Bigg Boss 18 में Vivian Dsena से Karan Veer Mehra ने कहीं दिल की बात

वहीं प्रोमो वीडियो में बाद में दिखाया जाता है कि विवियन से करणवीर में यह कहते हुए नजर आते हैं कि “भाई हम एक्टर्स हैं कम टाइम वाले एक्टर्स हैं 20 साल नहीं है मेरे पास।” अब ऐसे में आगे क्या करणवीर मेहरा और विवियन एक साथ खेलेंगे क्योंकि पहले ही उन दोनों की दोस्ती और दुश्मनी वाले एंगल से अविनाश मिश्रा खफा नजर आ रहे हैं।

Bigg Boss 18 में Vivian Dsena और Karan Veer Mehra को लेकर क्या करेंगे Avinash Mishra

अविनाश टाइम गॉड के तौर पर वह क्या करेंगे? क्या करणवीर मेहरा की वजह से विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा का भाईचारा टूट जाएगा। शिल्पा शिरोडकर करणवीर और विवियन के बीच चल रहे एंगल को लेकर ही बीते हफ्ते अविनाश ने विवियन को नॉमिनेट किया था। अब ऐसे में आगे वह क्या करेंगे यह देखना वाकई दिलचस्प है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026