---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘एक्ट्रेस मशहूर होने के लिए कुछ भी कर लेती है’ Shilpa Shirodkar पर बिगड़े KRK के बोल, कहा- ‘मुझे 10 करोड़ दे तो…’

Bigg Boss 18: केआरके ने शिल्पा शिरोडकर को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसे सुनने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि "मुझे 10 करोड रुपए दे दिए जाएं फिर भी मैं इस तरह का टास्क नहीं करूंगा।" शिल्पा शिरोडकर ने इस बात को साबित कर दिया है कि एक्ट्रेस मशहूर होने के लिए कुछ भी कर सकती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 7, 2024 4:30 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: अगर मुझे 10 करोड़ भी दे दिया जाए तो मैं इस तरह से टास्क नहीं करूंगा। कभी खुद बिग बॉस में नजर आने वाले कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट ने क्यों कहीं ये बात? सोशल मीडिया पर बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट और एक्टर ने कुछ ऐसा कहा है जो अब चर्चा में है। हम बात कर रहे हैं केआरके (KRK) यानि कमाल राशिद खान की जो अपने कंट्रोवर्शियल पोस्ट को लेकर जाने जाते हैं। ऐसे में उन्होंने  बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) की कंटेस्टेंट शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि शिल्पा को देख ऐसा लगता है कि एक्ट्रेस मशहूर होने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाती है। आइए देखते हैं क्या कहा है केआरके ने जिसकी वजह से वह आए चर्चा में।

10 करोड़ रूपये दे तो भी नहीं करूंगा टास्क

केआरके ने x पर एक पोस्ट में लिखा, “अगर बिग बॉस मुझे 10 करोड़ रूपये दे तो भी मैं ऐसा गंदा काम नहीं करूंगा। ये लड़के-लड़कियां जिंदगी में हताश हैं, इसलिए पैसे के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। आ थू!”

Bigg Boss 18 कंटेस्टेंट Shilpa Shirodkar को लेकर KRK ने कहीं ये बात

उन्होंने आगे कहा, “शिल्पा शिरोडकर अपने समय में एक बड़ी अभिनेत्री थीं और आज वो खुद को बिग बॉस के घर में ऐसे गंदे काम में शामिल कर रही हैं। ये इस बात का सबूत है कि एक अभिनेत्री किसी भी कीमत पर मशहूर रहना चाहती है। मुझे उसे अपनी जिंदगी में ऐसी हताश स्थिति में देखकर वाकई दुख हो रहा है।”

Bigg Boss को लेकर KRK ने मारा ताना

केआरके इतने पर नहीं रुके और उन्होंने कहा, “अब तक 360 से ज़्यादा लोग BiggBos कर चुके हैं। वो कहां हैं? बॉलीवुड में सिर्फ़ 5-10 लोग ही अभी भी एक्टिव हैं। बाकी सब भूले बिसरे गीत बन चुके। ये इस बात का सबूत है कि बिग बॉस किसी का करियर नहीं बनाता। बिग बॉस करियर खत्म कर देता है।”

खुद Bigg Boss में दिखे थे KRK

फिलहाल केआरके का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। दिलचस्प बात यह है कि खुद केआरके 2009 में कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आए थे जिसके बाद से वह काफी चर्चा में रहे हैं। खुद को ट्रेंड एनालिस्ट कहने वाले केआरके किसी भी बात पर बेबाकपन से बातें रखने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि उन्हें हमेशा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thalapathy Vijay

जून 24, 2026

Ketan Murder Case

जून 24, 2026

Lock Upp Season 2

जून 24, 2026

Welcome to The Jungle Advance Booking

जून 24, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 12

जून 24, 2026