---Advertisement---

Bigg Boss 18: वीकेंड के वार पर Avinash Mishra का पारा हुआ हाई, इस बात पर मेकर्स पर उठाए सवाल

Bigg Boss 18 के घर में Avinash Mishra ने उठाए मेकर्स पर सवाल। नो एविक्शन वीक ने अविनाश को किया परेशान। मेकर्स पर एकतरफा होने का लगाया आरोप।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: दिसम्बर 8, 2024 4:42 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 8, 2024 6:14 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में इस हफ्ते कोई एविक्शन नही होगी। शो की होस्ट फराह खान ने इस हफ्ते शो में तानो का तड़का लगाकर घरवालों को खुब सुनाया है। फराह खान ने शिल्पा शिरोडकर से लेकर ईशा सिंह तक सबको अपने रडार पर लिया है। तो वहीं करणवीर मेहरा को एक मेडल भी पहना दिया है। वहीं इसके अलावा शो में इस हफ्ते नो एविक्शन ने मेकर्स पर सवाल उठाया है। बता दें कि शो के कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने बिग बॉस 18 के मेकर्स पर सवाल उठाया है।

Avinash Mishra ने मेकर्स पर उठाए सवाल

खबरो की माने तो इस हफ्ते बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में कोई एविक्शन नही होंगे। नो एविक्शन वीक की जानकारी के बाद अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) घर में कैमरे के सामने शो मेकर्स पर सवाल उठा रहें है। सवाल उठाते हुए अविनाश पूछ रहे है कि जब भी करणवीर और उनके ग्रुप नॉमिनेट होते है तो शो मेकर्स उस हफ्ते को नो एविक्शन वीक क्यों बना देते है। इसके अलावा अविनाश मिश्रा ने ये भी कहा कि जब मेरे दोस्त नॉमिनेट होते है तो वो बाहर चले जाते है। अविनाश मिश्रा के इन सवालों ने शो की रियलिटी पर सवाल खड़ा कर दिया है।

Bigg Boss 18 में नो एविक्शन वीक ने उठाए मेकर्स पर सवाल

जानकारी के लिए बता दे कि पीछले हफ्ते बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ था। टास्क के दौरान घर की टाइम गॉड ईशा को किसी 4 सदस्य को नॉमिनेशन से बचाने की पॉवर मिली थी। ईशा ने अपने पॉवर का इस्तेमाल करते हुए अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra), विवियन डीसेना, यामिनी मल्होत्रा और तजींदर बग्गा को बचाया था। जिसके बाद करणवीर मेहरा, चुम दरांग, शिल्पा शिरोडकर, कशिश कपूर, दिग्गविजय राठी और सारा आरफीन खान घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेटेड थे। मगर खबरों की माने तो इस हफ्ते नो एविक्शन होने कि वजह से सभी घरवालें सुरक्षित हो गए है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026