---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘एक होता है फायदा उठाना…’ Eisha Singh को लेकर Rajat Dalal ने किया अपशब्द का इस्तेमाल! खुलासे के बाद बदला एक्ट्रेस का तेवर

Bigg Boss 18: ईशा सिंह को लेकर रजत दलाल ने पीठ पीछे कहीं ये बात, क्या घर में बदल जाएगा माहौल, आइए जानते हैं क्या है प्रोमो वीडियो में खास जिसके बाद लोग हुए एक्साइटेड।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 30, 2024 6:47 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18:  बिग बॉस (Bigg Boss 18) के घर में एक और नई जंग का ऐलान। इस बार टकराएंगे  रजत दलाल (Rajat Dalal) के साथ ईशा सिंह (Eisha Singh) जिसका प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है। बिग बॉस ने कन्फेशन रूम में बुलाकर ईशा के सामने इस बात का खुलासा किया कि रजत दलाल उनके पीठ पीछे क्या बोल रहे हैं। यह सुनने के बाद ईशा का तेवर बदल गया है। आइए देखते हैं आखिर क्या है प्रोमो में खास जिसकी वजह से चर्चा में आ गई है एक्ट्रेस। रजत दलाल को जहां वह अपना दोस्त मानती है वहीं उनके मुंह से अपने लिए अपशब्द सुनकर वह शॉक्ड हो गई।

Bigg Boss ने Rajat Dalal को लेकर Eisha Singh के सामने किया खुलासा

प्रोमो वीडियो की बात करें तो इसे शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने कैप्शन में लिखा, “ईशा के सामने आई रजत की असलियत। क्या यह बन जाएगा इनकी फ्रेंडशिप के लिए मुसीबत।” वीडियो में आप देखेंगे कन्फेशन रूम में विवियन डीसेना और ईशा सिंह होती है। बिग बॉस कहते हैं कि घर में आपके लिए कुछ कहा गया है रजत दलाल की आवाज आती है, “हमेशा सुनना होता है प्रोटेक्शन देना होता है और फिर…. दिखाके निकल जाना होता है। भाई बोलती है बोलती है बस एक होता है ना फायदा उठाना एक है चाबी भरती है और अविनाश ऑन होता है और वह ऐसा उन लड़कियों में अकल है इसलिए वह इसके सहारे आगे बढ़ रही है। चोट इस पर लगेगी इन चारों को तोड़ो।”

Bigg Boss 18 में क्या बदल जाएंगे Eisha Singh Rajat Dalal के बीच रिश्ते

इस प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि कन्फेशन रूम से बाहर निकालने के बाद ईशा सिंह फुल ऑन तेवर में होती है और रजत दलाल पर खूब ताने मारती है। वह कहती है इससे ज्यादा क्लियर नहीं हो तो बेहतर है। वहीं अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि बिग बॉस के इस खुलासे के बाद आखिर घर में रिश्ते में क्या बदलाव आते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026