---Advertisement---

Bigg Boss 18: खतरों के खिलाड़ी विनर करणवीर पर एलिमिनेशन की तलवार! Gunaratna Sadavarte से पंगा लेकर इन कंटेस्टेंट के सामने टिक पाएंगे?

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में जारी लड़ाई के बीच पहले हफ्ते नॉमिनेशन टास्क में इन कंटेस्टेंट पर आई आफत, आइए देखते हैं आखिर कौन-कौन है लिस्ट में शामिल, करणवीर मेहरा भी हुए बेघर होने के लिए नॉमिनेट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 9, 2024 6:50 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का जलवा सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिल रहा है और इस शो के फैंस हर एक अपडेट के लिए इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में घर में फर्स्ट नॉमिनेशन का टास्क हुआ है जिसमें 5 कंटेस्टेंट पर नॉमिनेशन का वार हुआ। अब ऐसे में एलिमिनेशन की तलवार आखिर किस कंटेस्टेंट पर चलेगी यह देखना दिलचस्प होने वाला है। लेकिन निशाने पर आ गए हैं  ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14‘ (Khatron Ke Khiladi 14) के विनर करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra)। जी हा, 5 कंटेस्टेंट में इनका नाम भी लिस्ट में शुमार है। वहीं कारण सोशल मीडिया पर एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते से लड़ाई की वजह से भी चर्चा में हैं। आइए देखते हैं।

Bigg Boss 18 में Karan Veer Mehra सहित ये हुए नॉमिनेट

नॉमिनेशन की बात करें तो लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए करणवीर मेहरा, मुस्कान बामने, चाहत पांडे, गुणरत्न सदावर्ते और अविनाश मिश्रा नॉमिनेटेड हैं। अब ऐसे में कौन घर से बाहर जाते हैं इस बात पर लोगों की नजर होगी। हालांकि यह पहले हफ्ते में एलिमिनेशन की संभावना काफी कम है तो यह भी हो सकता है कि इस हफ्ते घर में कोई एविक्शन ना हो। लेकिन करणवीर मेहरा भी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की लिस्ट में आ गए हैं। यह सच है कि वह एक मजबूत कंटेस्टेंट है।

Bigg Boss 18 में गुणरत्न सदावर्ते और करणवीर की लड़ाई

करणवीर के बारे में बात करें तो एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते के साथ उनकी लड़ाई हो जाती है। दोनों के बीच तू तू मैं मैं से घर का माहौल हिल जाता है। दरअसल प्रोमो में दिखाया जाता है कि करणवीर गुणरत्न सदावर्ते को नॉमिनेट करते हैं वह यह कहते हुए नजर आते हैं कि गुणरत्न उन्हें अलग ही दिखते हैं। इसके बाद गुणरत्न भी करणवीर को नॉमिनेट कर देते हैं। ऐसे में दोनों की बहस हो जाती है और इस बहस के बाद घर में एक बार फिर जबरदस्त लड़ाई के साथ घर का माहौल बदल गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

Viral Video

अगस्त 29, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Viral Video

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026