---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘मैं किसी के हिसाब से काम नहीं…’ दोस्ती की डींगे हांकने वाले Rajat Dalal हुए Digvijay Rathee के खिलाफ, जमकर की छींटाकशी

Bigg Boss 18: दिग्विजय सिंह राठी और रजत दलाल एक दूसरे के आमने-सामने आए हैं और ऐसे में सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद निश्चित तौर पर गेम में ट्विस्ट देखना दिलचस्प होने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 25, 2024 1:02 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: जब वाइल्ड कार्ड के तौर पर बिग बॉस (Bigg Boss 18) के घर में दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) की एंट्री हुई तो सबसे ज्यादा रजत दलाल (Rajat Dalal) के चेहरे पर खुशी थी। स्प्लिट्सविला X5 कंटेस्टेंट की एंट्री के बाद रजत के गेम में भी काफी बदलाव देखने को मिला और वह हर मुद्दे पर बेबाक होकर बात करते हुए नजर आए। हालांकि इस सब के बीच टाइम गॉड दिग्विजय के खिलाफ रजत दलाल हो गए हैं और लेटेस्ट प्रोमो वीडियो देखने के बाद दोनों की दोस्ती को पसंद करने वाले लोगों को झटका लग सकता है। काम को लेकर रजत ने कहा है कि मैं अपने हिसाब से काम करूंगा।आइए देखते हैं।

Bigg Boss 18 में Rajat Dalal और Digvijay Rathee ने एक-दूसरे पर किया वार

Bigg Boss 18 प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है जिसे कलर्स टीवी ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आ गई दोस्ती के बीच में दरार, रजत और दिग्विजय अब नहीं हैं यार।” जहां तक इस प्रोमो वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि दिग्विजय कहते हैं कि काम चोरी छोड़ो और काम करो अपना। इस पर रजत दलाल कहते हैं मैं किसी के हिसाब से काम नहीं करूंगा जिस दिन किसी ने बोल दिया भरोसा नहीं है। इस पर दिग्विजय कहते हैं डेढ़ हफ्ते पहले बोल दिया। रजत दलाल कहते हैं, “एक रात पहले भाई बोल दो टास्क के टाइम भाई बोल दो बहुत चंठ आदमी है।”

Bigg Boss 18 प्रोमो देख Digvijay Rathee और Rajat Dalal के फैंस आए सपोर्ट में

वहीं इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद इतना तो तय है कि घर में हाई वोल्टेज ड्रामा होने वाला है। जब अपने आप को दोस्त कहने वाले रजत और दिग्विजय आमने-सामने आएंगे तो निश्चित तौर पर तड़का लगना तो लाजमी है। वहीं इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद रजत और दिग्विजय के फैंस उनके सपोर्ट में खड़े हुए हैं।

क्या Bigg Boss 18 मेकर्स ने Rajat Dalal vs Digvijay Rathee में आग में डाला घी

गौरतलब है कि बीते दिन Rajat Dalal को बिग बॉस में एक क्लिप दिखाया था जिसमें उन्होंने कशिश कपूर और दिग्विजय सिंह राठी प्राइवेट कन्वर्सेशन कर रहे थे। उसके बाद बिग बॉस के हिंट देने के बाद रजत दलाल ने कहा कि उन्हें लगता है कि दिग्विजय उन्हें धोखा दे रहे हैं। ऐसे में अब आगे क्या होगा यह देखना तो वाकई दिलचस्प होने वाला है। अगर दिग्विजय और रजत से एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं तो निश्चित तौर पर गेम में समीकरण बदल जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026