---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘पानी फेकोगे तो जवाब मिलेगा’ इक्वलिटी और स्पेशल ट्रीटमेंट का पाठ पढ़ाकर Ekta Kapoor ने कर दी Chahat Pandey की बोलती बंद

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में पहुंची एकता कपूर चाहत पांडे के वूमेन कार्ड को लेकर कुछ ऐसा कहेंगी जिसका प्रोमो वीडियो देख इतना तो साफ है कि घर का माहौल बदल जाएगा। वह इक्वलिटी के साथ-साथ स्पेशल ट्रीटमेंट के बारे में भी बताएंगी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 8, 2024 3:09 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: वुमन कार्ड खेलने के साथ-साथ इक्वलिटी और और स्पेशल ट्रीटमेंट पर चाहत पांडे (Chahat Pandey) को लताड़ लगाती नजर आएंगी सलमान खान के बदले बिग बॉस (Bigg Boss 18) में पहुंची होस्ट यानी एकता कपूर (Ekta Kapoor)। वीडियो देख इतना तो तय है कि अविनाश मिश्रा को मिलने वाला है टीवी क्वीन से सपोर्ट और प्रोमो फिलहाल चर्चा में है। आइए देखते हैं क्या कुछ होने वाला है दिलचस्प जिसका प्रोमो वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। बिग बॉस की तरफ से इस प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “एकता कपूर ने घर वालों को समझाया इक्वलिटी और स्पेशल ट्रीटमेंट के बीच अंतर।”

Bigg Boss 18 में Ekta Kapoor ने Chahat Pandey से कहीं ये बात

https://youtu.be/uBCmF_jqERM
Credit- Colors

जहां तक इस प्रोमो वीडियो की बात करें तो इसमें एकता कपूर यह कहती हुई नजर आती है कि “मैं आज इस मुद्दे को उठाना चाहती हूं जो मुझे बहुत बुरी तरह चुभ रहा है। कुछ लड़कियां यहां यह कहती है हमें इज्जत देनी चाहिए आप लोगों को क्योंकि हम वूमेन है। इज्जत और स्पेशल ट्रीटमेंट में फर्क होता है। स्पेशल ट्रीटमेंट इक्वलिटी नहीं होता। इक्वलिटी का मतलब होता है कि आप और हम सामान्य हैं। अगर आप किसी पर पानी फेंकोगे तो आपको जवाब मिलेगा क्योंकि आपको वह उपर या नीचे सेट नहीं करते हैं लेकिन आप जब यह कहते हैं कि आप मुझसे ऐसे क्योंकि मैं एक लड़की हूं तो मैं आपको एक बात बता दूं आप यहां एक खिलाड़ी हैं।”

Bigg Boss 18 में Ekta Kapoor ने इक्वलिटी और स्पेशल ट्रीटमेंट में बताया अंतर

एकता कपूर आगे कहती है कि “कोई भी स्पेशल ट्रीटमेंट देना या सोचना उस इक्वलिटी पर सवाल करता है जो हम और आप इस देश में फाइट करके अपने लिए कमाती है। औरत और मर्द का प्रॉब्लम नहीं बना सकते क्योंकि अगर किसी ने आपको जवाब दिया तो आप सारी औरतों के लिए बात करते हैं जो आपके साथ शो में भी है लेकिन आप खुद के लिए लड़िये। आप लड़की हो एक कंटेस्टेंट भी हो और इंसान भी है और एक प्लेयर भी हो।”

Bigg Boss 18 के घर में फीमेल कंटेस्टेंट को Ekta Kapoor दिखाएंगी आईना

इस प्रोमो वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि चाहत पांडे को लेकर एकता कपूर जो कहती हैं वह घर की फीमेल कंटेस्टेंट के लिए किसी आईने से कम नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026