---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘पर्सनल टच…’ पूल में भीगने के बाद Avinash Mishra और Kashish Kapoor का दिखा क्वालिटी टाइम! नॉटी टॉक करते आए नजर

Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा और कशिश कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें वे दोनों पूल साइड क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके बीच की बातचीत देखने के बाद उनके बीच के कनेक्शन पर सवाल उठाए जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 13, 2024 6:27 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में दो लोगों के बीच बढ़ रही है नजदीकियां, आखिर क्या दोनों के बीच खिचड़ी पक रही है। हम बात कर रहे हैं अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और कशिश कपूर (Kashish Kapoor) की जिनके बीच इशारों इशारों में कुछ हो रहा है। दरअसल शो के शुरुआत से ही अविनाश ईशा सिंह के साथ करीब रहे हैं। इस सब के बीच एक वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखने के बाद शायद आपको झटका लग सकता है क्योंकि यहां पूल साइड एक साथ बैठकर कशिश कपूर और अविनाश मिश्रा एक दूसरे के साथ फ्लर्ट करते हुए दिखे। आइए देखते हैं क्या है वीडियो में।

पूल में नहाने के बाद Bigg Boss 18 में Kashish Kapoor और Avinash Mishra आए क्लोज

इस वीडियो को शेयर करते हुए जिओ सिनेमा ने कैप्शन में लिखा, “कशिश और अविनाश क्वालिटी टाइम पूल साइड बिता रहे हैं क्या यह न्यू कनेक्शन की शुरुआत है।” वीडियो में आप देखेंगे की कशिश कपूर कहती हुई नजर आती है कि एक मेरी फैन और फ्रेंड ने मुझसे कहा था कि बिग बॉस में कुछ भी करना लेकिन अविनाश मिश्रा को पसंद मत करना। मैं उस शख्स को पसंद नहीं करती हूं। इस पर अविनाश कहते हैं कि “मैं उनसे यही कहूंगा आप जब मुझसे मिलेंगे तो मेरे लिए नजरिया बदल जाएगा मिलने की सिर्फ देरी है एक पर्सनल टच बस जरूरी है।

Bigg Boss 18 में Kashish Kapoor और Avinash Mishra के बीच लव हेट को लेकर मस्ती भरी बातचीत

इस बार बीच में कशिश कपूर रोकती है और कहती है, “मिलने की नहीं शर्ट उतारने की देरी है।” इस पर अविनाश शरमाते हुए कहते हैं कि हां यह भी एक पर्सनल टच के बाद तो 110% मैं बोल सकता हूं कि आप मुझे लाइक करने लगेंगे हेट करने जैसा कुछ है ही नहीं। वह वाला पार्ट आपको इतना दिखने लगेगा कि हेट जैसा कुछ दिखेगा नहीं। इस पर कशिश कपूर कहती है कि तुम जो गलतियां करते हो तो मैं अंधी हो जाती हूं।

Bigg Boss 18 में Kashish Kapoor और Avinash Mishra को साथ देख क्या कह रहे लोग

इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर भड़ास भी निकालते हुए नजर आ रहे है। एक यूजर ने कहा, “उसे लगता है कि यह स्प्लिट्सविला है और ऑडियंस को इस तरह की फ्लर्टिंग पसंद आएगी।” एक ने कहा बेकार तो दूसरे ने कहा ईशा कोने में रो रही होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lock Upp Season 2

जून 24, 2026

Viral Video

जून 24, 2026

Welcome to The Jungle Advance Booking

जून 24, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 12

जून 24, 2026

Alia Bhatt

जून 24, 2026