---Advertisement---

Bigg Boss 18: Shilpa Shirodkar से प्यार और जलन के बीच उलझे Rajat Dalal, Salman Khan ने ऐसे उगलवाई सच्चाई

Bigg Boss 18 का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है. आज के वीकेंड के वार में Rajat Dalal और Shilpa Shirodkar के बीच फिर से बहस होने वाली है. Salman Khan के सामने रजत दलाल कुछ ऐसा कहेंगे जो कि, घरवालों को हैरान कर देगा.

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 24, 2024 10:09 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 24, 2024 11:16 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) हर बार बेहद स्पेशल होता है. इस दिन किसी ना किसी घरवाले की घर से छुट्टी होती है तो वहीं, होस्ट सलमान खान (Salman Khan) कंटेस्टेंट की क्लास भी लगाते हैं. आज का वीकेंड का वार भी बेहद खास होने वाला है. इसका प्रोमो जारी कर दिया गया है. आज घरवालों के असली और नकली रिश्ते से पर्दा उठेगा. प्रोमो में (Rajat Dalal) और (Shilpa Shirodkar) के बीच बहस भी दिखाई गई है. इस दौरान रजत दलाल अपनी और शिल्पा के बीच चल रही तकरार पर सलमान खान के सामने कहेंगे कि, मुझे लगता है कि, शिल्पा जी को मुझ से ज्यादा ही प्यार है या जलन है.

Salman Khan के सामने Rajat Dalal ने Shilpa Shirodkar के लिए क्या कहा?

https://www.youtube.com/watch?v=ZXK_4OWqU9Q
Video Credit Telly Reporter

दरअसल, वीकेंड के वार पर सलमान खान घरवालों से एक टास्क करवाएंगे जिसमें कौन किससे जलता है ये दिखाया जाएगा. इस दौरान रजत दलाल (Rajat Dalal) सलमान खान के सामने कहेंगे कि,” मैं कहता कुछ हूं और शिल्पा जी कुछ दूसरी तरह से ही बातों को घूमा ऐसे लेती हैं.. रजत ने उनको कुछ कहा है.. मुझे लगता है कि, शिल्पा जी को मुझ से ज्यादा ही प्यार है या जलन है”. इस पर शिल्पा बोलती हैं, रजत मुझे कुछ चीजों को लेकर बहुत बुरा लगा है. आपको बता दें, पिछले दो हफ्तों से शिल्पा और रजत के बीच काफी तीखी नोंक झोक देखने को मिल रही है. इन दोनों के बीच घर में काफी लड़ाई भी हो रही है. इस लड़ाई को दर्शक काफी पसंद भी कर रहे है. आज के वीकेंड के वार में कुछ ऐसा ही दिखेगा. वहीं, करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) भी दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) और अपने रिश्तों पर रजत से बोलेंगे कि, इनके भाई से मैं दोस्ती कर रहा हूं इसलिए जलन है इन्हें. वहीं, हीना खान (Hina Khan) भी बिग बॉस 18 के घर में आएंगी और शिल्पा की जमकर क्लास लगाएगीं. इस दौरान वह करन पर भी सवाल उठाएंगी . इसके साथ ही उनकी मतलब वाली दोस्ती पर भी क्लास लगाएंगी. आज का वीकेंड का वार काफी जबरदस्त होने वाला है.

Bigg Boss 18 के Weekend Ka Vaar का फैंस को बेसब्री से इंतजार

Weekend Ka Vaar के प्रोमो को Telly Reporter नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. इस वीडियो पर 4 लाख से ज्यादा व्यूज और 5 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। फैंस इस वीकेंड के वार का बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026