---Advertisement---

Bigg Boss 18: वीकेंड के वार पर Rajat Dalal को मिली ये नसीहत, माँ को देख छलके रजत के आंसू

Bigg Boss 18 के घर में माँ को सामने देख भाभुक हुए Rajat Dalal, माँ ने कहा तेरा प्यार मुझे यहाँ तक खींच लाया

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: दिसम्बर 15, 2024 3:02 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के इस हफ्ते में कई नए पहलू देखने को मिलेंगे। विकेंड के वार एपिसोड में घरवालों के साथ साथ बाहर वाले भी दिखाई देंगे। वीकेंड एपिसोड में घर के सदस्य रजत दलाल (Rajat Dalal) की मुलाकात उनकी मां से होगी। वहीं रजत की मां अपने बेटे को दिग्विजय राठी की सच्चाई से रूबरू करवाएंगी। अपने दबंग अंदाज से जाने जानेवाले रजत दलाल का भी इमोशनल साइड आयेगा बाहर। मां को देख रजत इमोशनल होते दिखाई देंगे।

Bigg Boss 18 के वीकेंड एपिसोड में माँ को देख भाभुक हुए Rajat Dalal

Watch This Video

बता दें कि बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर से वीकेंड एपिसोड की एक वीडियो सामने आई हैं। वीडियो में रजत दलाल कन्फेशन रूम में बैठे नज़र आ रहे है। रजत के सामने उनकी मां भी नजर आ रही है। मां को देख कर रजत दलाल बेहद इमोशनल हो जाते है और उनकी आंख भर जाती हैं। इमोशनल होकर रजत दलाल (Rajat Dalal) अपनी मां को कहते है कि ऐसा कभी हुआ नहीं कि इतने दिन हम मिले ना हो। मैं तस्वीर भी लेकर नहीं आया। उनकी मां भी उन्हें प्यार से गुल्लू बुलाती है और कहती है तेरा प्यार मुझे यह खींच ही ले आया। इसके बाद रजत की मां रजत को दिग्विजय से दूर रहने बोलती है।

Rajat Dalal की माँ ने दिखाया दिग्विजय राठी का असली चेहरा

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में रजत दलाल (Rajat Dalal) की मां रजत को दिग्विजय की सच्चाई दिखाते हुए कहती है कि वो पीठ पीछे तेरी बुराई करता है। वो बाहर से शो देख के आया है उसके लगता हैंतेरी इमेज खराब है तो तुझसे दूर रहे। तभी रजत कहते है कि मैने उसे सच में अपना भाई माना था। जवाब में रजत की मां कहती है कि लेकिन वो तुझे नहीं मानता। वो पीठ पीछे कहता है कि तू अपने घर नहीं जा पाता। जानकारी के लिए बता दे कि शो के दौरान दिग्विजय ने कहा था कि अपनी करतूतों की वजह से ये अपने घर नहीं जा पाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026