---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘टाइम गॉड इंटर्न’ Vivian Dsena ने किया Digvijay Rathee को रोस्ट, क्यों ‘लाडले’ के फैंस हुए मेकर्स से खफा

एक तरफ टाइम गॉड दिग्विजय राठी से विवियन पंगे लेते हुए नजर आते हैं तो दूसरी तरफ बिग बॉस के लाडले ने मेकर्स पर सवाल उठाया है। आईए जानते हैं आखिर क्या है यह पूरा माजरा जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 25, 2024 7:01 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘टाइम गॉड इंटर्न’ विवियन डीसेना (Vivian Dsena) टाइम गॉड दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) को रोस्ट करते हुए नजर आए। ऐसे में  बिग बॉस (Bigg Boss 18) प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें विवियन एक बार फिर काम को लेकर दिग्विजय से भिड़ गए और उन्होंने बता दिया कि वह अपनी मर्जी से काम करने वाले हैं। हालांकि दिलचस्प बात यह है कि इस बार विवियन ने उन्हें टाइम गॉड इंटर्न भी कहा है। सोशल मीडिया पर इस मजेदार प्रोमो वीडियो के अलावा बिग बॉस के लाडले के फैंस मेकर्स पर भी सवाल उठाते हुए नजर आए। आइए देखते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

Bigg Boss 18 में Vivian Dsena ने Digvijay Rathee से कहीं ये बात

https://youtu.be/7XIVbU8M7n0
Credit- Colors

जहां तक प्रोमो वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि विवियन दिग्विजय सिंह राठी से यह कहते हुए नजर आते हैं कि वैसे पुरानी ड्यूटी और पुरानी चीजों के हिसाब अभी बाकी है आराम से करेंगे हम हिसाब किताब अभी मैं थोड़ा बिजी हूं। इस पर दिग्विजय कहते हैं इस घर में समय ही समय है जब मर्जी आ जाना। वहीं विवियन कहते हैं ये मुझसे काम करवाने आया था मेरी मर्जी जो ड्यूटी करनी होगी वह करूंगा तेरी बताई हुई ड्यूटी तू जब तक टाइम गॉड रहेगा मैं नहीं करूंगा। इस पर करणवीर मेहरा दिग्विजय का सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं और कहते हैं कि सब अपना अपना खाना बना रहे हैं। ऐसे में विवियन कहते हैं यह रूल किसने बनाया।

Bigg Boss 18 में Vivian Dsena के खिलाफ और Digvijay Rathee के सपोर्ट में Karan Veer Mehra

इस दौरान करणवीर मेहरा दिग्विजय राठी को सपोर्ट करते हुए यह भी कहते हुए नजर आते हैं कि एक रूल फॉलो करुंगा एक नहीं करूंगा यह तो गलत है। वहीं दिग्विजय कहते हैं, “जब खुद टाइम गॉड था और रजत टाइम गॉड थे तब इतना काम किया था। इस पर विवियन कहते हैं तू टाइम गॉड इंटर्न था है और रहेगा। उन्हें जवाब आता है, “इंटर्न ने इतना काम करवा दिया जिसने आज तक काम ही नहीं किया, कामचोर से काम करवा दिया।

आखिर क्या है Vivian Dsena का Bigg Boss 18 से सवाल

https://twitter.com/KhabriBossLady/status/1861000195380756538

वहीं दूसरी तरफ विवियन डीसेना को लेकर एक पोस्ट काफी चर्चा में है। दरअसल बिग बॉस विवियन को अपना लाडला कहते हैं। ऐसे में हिना खान से जब उन्हें तारीफ मिली तो उसे एपिसोड में क्यों नहीं दिखाया गया। यह सवाल हम नहीं बल्कि x चैनल से किया गया है जिसमें लिखा गया यदि विवियन बिग बॉस 18 का लाडला है तो कल के एपिसोड में उस क्लिप को क्यों काट दिया गया जिसमें हिना खान ने उनके गेम प्ले और शांत व्यवहार की प्रशंसा की थी। वहीं विवियन के फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026