---Advertisement---

Bigg Boss 19: बिग बॉस हाउस की 3 बदजुबान औरतें, मुंह खोलते ही खड़ा कर देती हैं विवाद

Bigg Boss 19: बिग बॉस के हाउस में कुछ ऐसी महिला कंटेस्टेंट है, जब भी ये जुबान खोलती हैं, तो बवाल मचा देती है। आज हम आपको तीन सबसे विवादित महिला कंटेस्टेंट के बारे में बताने जा रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 3, 2025 2:28 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: बीबी हाउस का मतलब विवाद और भर-भरकर कॉन्ट्रोवर्सी है। इस बार के सीजन में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। बिग बॉस 19 में चुन-चुनकर मेकर्स ने ऐसे कंटेस्टेंट को उतारा है। जो कि , अपने बवाल के कारण होस्ट सलमान खान से कई बार डांट खा चुके हैं। इसके साथ ही अपनी बदजुबानी के कारण काफी ट्रोल हो चुके हैं। लेकिन फिर भी वो ना तो रुकने को तैयार हैं और ना कि, अपनी जुबान पर लगाम लगा रहे हैं। कलर्स के इस रिएलिटी शो में अपनी बदजुबानी के कारण सबसे ज्यादा विवादों में कुनिका सदानंद, फरहाना भट्ट और नेहल चुडासमा हैं। ये तीनों बिग बॉस हाउस की ऐसी फीमेल कंटेस्टेंट हैं। जो कि, हर लड़ाई में अपने बयानों के कारण चर्चाओं में रहती हैं।

विवादों की क्वीन नेहल चुडासमा

नेहल बिगा बॉस 19 की एक ऐसी कंटेस्टेंट हैं। जिन पर वूमेन कार्ड प्ले करने का कई बार आरोप लग चुका है। खुद सलमान खान उन्हें चेतावनी देते हुए डांट चुके हैं। उन्होंने एक टास्क के दौरान अमाल मलिक पर आरोप लगाया था कि, उन्हें गंदी तरह से छुआ गया है। वह बसीर अली को चोर तक जैसे शब्द बोल चुकी हैं। वहीं, तान्या मित्तल के घरवालों पर भी सवाल खड़े कर चुकी हैं। नेहल एक मॉडल है और “मिस दिवा यूनिवर्स 2018” जीत चुकी है।

कुनिका सदानंद की बदजुबानी से परेशान हुए बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट

कुनिका सदानंद बिग बॉस 19 में अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में रहती है। उन पर अकसर आरोप लगते है कि, वो दूसरों के मामलों में जबरदस्ती कूदती हैं और परवरिश पर आ जाती हैं। इसके साथ ही वो फरहाना भट्ट को कई बार पॉटी माउथ कह चुकी हैं। इतना ही नहीं वो जीशान को हाथ से खाने की थाली तक छीन चुकी है। इसके साथ ही वो शहबाज पर लड़कियों के सामने अंडर वियर बदलने का भी आरोप लगा चुकी हैं। कुनिदा सदानंद बॉलीवुड और टीवी की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं। उनकी एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं।

फरहाना भट्ट का पीस से दूर-दूर तक नहीं नाता

फरहाना भट्ट वैसे तो खुद को कश्मीर की पीस एक्टिविस्ट कहती हैं, लेकिन वो अपनी गंदी जुबान के कारण जानी जाती हैं। फरहाना अकसर घरवालों के साथ गाली-गलौच करती हैं। इसके साथ ही वो अभिषेक बजाज पर गलत तरीके से छूने का भी आरोप लगा चुकी हं। जिसकी वजह से सलमान खान ने उन्हें काफी डांटा भी था। फरहाना लैला मजनू सहित तमाम बॉलीवुड में नजर आ चुकी हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026