---Advertisement---

Bigg Boss 19: क्या तान्या मित्तल का टूटेगा एकता कपूर संग काम करने का ख्वाब, जानिए कैसे शेखी बघारने वाली कंटेस्टेंट का बना उल्लू

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल को क्या एकता कपूर वाकई कास्ट करने वाली है। इसके लिए रेडिट यूजर ने जो कहा वह जानकर आपको हैरानी हो सकती है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 24, 2025 2:40 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 वीकेंड के वार पर एकता कपूर सलमान खान के सामने तान्या मित्तल और अमाल मलिक को बालाजी के साथ काम करने का मौका दिया। उन्हें घर से बाहर निकालने के बाद संपर्क करने के लिए कहा लेकिन इस सबके बीच रेडिट यूज़र ने कुछ ऐसा लिखा जो आपको हैरान कर सकता है। इसके साथ कहा गया कि क्या बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल का एकता कपूर ने उल्लू बनाया है। आइए जानते हैं क्यों उनकी कास्टिंग को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं और रेडिट यूजर की क्या है राय जो चर्चा का विषय बन गया है।

क्या बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल को ऑफर देना एकता कपूर की है चाल

तान्या मित्तल को बिग बॉस 19 में एकता कपूर का ऑफर देना रेडिट यूजर को बेवकूफ बनाना लगा है और उनका कहना है कि इसके जरिए वह सिर्फ अपने एप को प्रमोट किया। रेडिट यूजर ने लिखा, “सबसे पहली बात मुझे लगता है कि एस्ट्रोलॉजी सिर्फ स्कैम और बकवास है और इंडिया को इस बकवास से हटकर साइंटिफिक सोच अपनानी चाहिए। अब तान्या को क्यों लगता है कि वह कलर्स पर एकता कपूर के सीरियल में लीड रोल में होगी। ऐसा बिल्कुल नहीं हो रहा है। एकता कपूर अपने एप के लिए कुछ लोगों का ध्यान खींचने आई थी और उसने ऐसा किया भी।”

Bigg Boss 19 की तान्या मित्तल की कास्टिंग पर उठे सवाल

बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल के अलावा अमाल मलिक से भी एकता ने कहा, “लेकिन वह अपनी टीवी सीरीज के लिए दोनों नॉन एक्टर को क्यों कास्ट करेगी। चलो बाहर चलकर बात करते हैं उसने बस इतना ही कहा और मुझे नहीं लगता कि वह ऐसा करेगी। तान्या शिकायत भी किस बात की कर सकती है वह इतना झूठ बोल रही है अगर कोई उसके मुंह पर झूठ बोले तो किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। जिस तरह से उसे लगा कि वह इसकी जिंदगी का सबसे बड़ा मौका है वह या तो पागल है या बहुत चालाक।”

हालांकि बिग बॉस 19 के सामने तान्या मित्तल को लेकर यह सिर्फ रेडिट यूजर की अपनी राय हो सकती है लेकिन आने वाले समय में देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या एकता कपूर के साथ वाकई तान्या और अमाल काम करते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chandrika Dixit

अप्रैल 14, 2026

Chand Mera Dil

अप्रैल 14, 2026

Bhooth Bangla

अप्रैल 14, 2026

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai

अप्रैल 14, 2026

Khesari Lal Yadav

अप्रैल 14, 2026

Asha Bhosle

अप्रैल 14, 2026