---Advertisement---

Bigg Boss 20: पंचायत के ‘दामादजी’ पर मंडराया था खतरा, लेकिन बिग बॉस के घर से बेघर हुआ यह कंटेस्टेंट!

Bigg Boss 20: सलमान खान के द्वारा होस्ट किया जाने वाला बिग बॉस 20 शो का पहला नॉमिनेशन हो गया है। रोहेद खान को घर से बेघर कर दिया गया है। वहीं, आसिफ खान और तन्मय सिंह को बचा लिया गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 19, 2026 11:52 पूर्वाह्न

Bigg Boss 20
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 20: टीवी की दुनिया के सबसे बड़े विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस 20 का पहला एविक्शन हो गया है। पंचायत सीरीज से फेमस हुए दामाद जी आसिफ खान , स्काउट ओपी और रोहेद खान घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे। जिसके कारण फैंस का दिल काफी धड़क रहा था। लेकिन अब इस सस्पेंस से पर्दा उठ चुका है कि, किसे बेघर किया गया है? आपको बता दें, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के शो से रोहेद खान बेघर हो चुके हैं।  इस तरह तन्मय सिंह और आसिफ खान बच गए हैं। आपको बता दें, इन तीनों को शो के नियम तोड़ने के लिए सजा दी गई थी। बिग बॉस का 20 सीजन कलर्स टीवी और जियो हॉस्टर पर दिखाया जा रहा है।

Bigg Boss 20 से बाहर होने वाले रोहेद खान कौन है?

आपको बता दें, रोहेद खान इंटरनेशनल एक्टर और मॉडल हैं। जब वो बिग बॉस 20 में आए तो फैंस की काफी सारी उम्मीद बढ़ गई थी। लेकिन बीबी हाउस में उनका सफर दो हफ्ते में ही खत्म हो गया। रोहेद खान अफगानिस्तान के रहने वाले हैं और ऑस्ट्रेलिया में वो पले बढ़े हैं। रोहेद को कई सारी भाषाएं आती हैं और वो एक्शन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 2023 में कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके साथ ही रोहेद ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म में भी दिख चुके हैं। रोहेद जिलेट, डोरिटोस, हार्ले-डेविडसन और सोनी जैसी कंपनियों के विज्ञापन में दिख चुके हैं। रोहेद खान एक ग्लोबल स्टार हैं। लेकिन वो  बिग बॉस 20 में सबसे कम वोट मिलने के कारण बाहर हुए हैं। इस तरह आसिफ खान और स्काउट ओपी  बेघर होने से बच गए।

‘पंचायत’ सीरीजे के फेम आसिफ खान को ऑडियंस ने बचाया

‘पंचायत’ वेब सारीज से फेम पाने वाले बिग बॉस 20 में आसिफ खान बहुत अच्छा खेल रहे हैं। वो अपने आक्रमक खेल और तीखी बहस और लड़ाई के लिए जाने जाते हैं। आसिफ खान इतने बेबाक हैं कि वो नॉमिनेट होने पर बिग बॉस के मेकर्स को अनफेयर और बायस्ड बता चुके हैं। लेकिन वो एक इमोशनल इंसान भी हैं। आसिफ खान बीबी हाउस में जमकर गालियां दे रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी उन्हें फुल फुटेज और सलमान खान की डांट मिल रही है। फैंस आसिफ खान को पंसद कर रहे हैं । यही वजह है कि, फैंस ने उन्हें ज्यादा से ज्यादा  वोट देकर बचा लिया।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026