Bigg Boss 20: सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 20 में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे लगातार विवादों में बनी हुई हैं। उनकी घरवालों से लड़ाई भी हो रही है। इसके साथ ही कुछ ऐसी वीडियो भी सामने आयी है। जिसके कारण वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। यूजर्स उनके हाइजीन पर सवाल खड़े कर रहे हैं। आम्रपाली दुबे घर में अपने बेबाकपन के कारण खबरों में हैं। उनकी हालहि में अरिश्फा खान , माही विज, भाभी शब्द से आपत्ति, अमन गांधी को फट्टू कहना जैसे तमाम विवाद और लड़ाई खबरों में रही हैं। लेकिन जिस तरह से उनके ऊपर बीबी हाउस में जुएं निकालने के आरोप लगे हैं , वो यूजर्स को काफी चकित कर रहे हैं। घर के बहर उनकी भयंकर ट्रोलिंग हो रही है।
Bigg Boss 20 में आम्रपाली दुबे जुएं निकालती दिखी!
भोजपुरी क्वीन फिलहाल बिगा बॉस के घर में जुएं निकालने के कारण खबरों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि, वो जूं निकाल रही हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी सफाई पर सवाल उठा रहे हैं। एक बड़ी एक्ट्रेस के हाइजीन से जुड़ा ये विवाद किसी को हजम नहीं हो रहा है। यूजर्स उनके इस वीडियो पर काफी पर्सनल हो गए हैं और उन्हें घेर रहे हैं। जिसकी वजह से उनकी छवि काफी खराब जा रही है।
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे पर भारी पड़ रहे ये शब्द
आम्रपाली दुबे की सबसे भयंकर लड़ाई टीवी एक्ट्रेस माही विज से भी हुई है। ये लड़ाई काफी पर्सनल थी, क्योंकि माही ने कुछ ऐसे शब्द बोले जो आम्रपाली के विरोधियों के लिए को अच्छे थे , लेकिन उनके फैंस का दिल टूट गया। ये सारा विवाद चिकन बनाने को लेकर हुआ था। जिसमें माही ने आम्रपाली को बेहद पर्सनल कमेंट करते हुए कहा, ‘मुझे नहीं आता खाना बनाना, मेरे घर पर कुक है’ और आगे जोड़ते हुए कह दिया, ‘भोजपुरी के लोग थूकते होंगे इस पर’। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे ने लड़ाई के दौरान कुछ ऐसे शब्द कहे हैं, जिसके कारण उनकी छवि खराब हुई है। अमन गांधी को उनका “चल स्ट्रगलर” और फट्टू कहना लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। अरिश्फा खान को बच्ची कहना इसके साथ ही माही विज पर मां का रोल करने पर तंज कसना आम्रपाली दुबे को काफी नेगेटिव दिखा रही है।







