---Advertisement---

Bigg Boss 20: शादीशुदा आसिफ खान ने क्या लव गिल के साथ की मर्यादा पार, अनसीन प्राइवेट वीडियो देख लोग बोले ‘गंवार शर्म करो…’

Bigg Boss 20: आसिफ खान को लेकर क्यों सोशल मीडिया पर रोष देखा जा रहा है और लव गिल के साथ उनका रिश्ता क्यों विवादों में आ गया है। जानिए क्या है पूरा माजरा और लोग किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 20, 2026 2:08 अपराह्न

Bigg Boss 20
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 20: पंचायत के दामाद जी आसिफ खान जब से सलमान खान के रियलिटी शो में नजर आए हैं तब से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं इस सब के बीच एक वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है जहां लड़की के साथ उनकी नजदीकियां देखकर यूजर्स सवाल उठने लगे हैं। जहां लोग उन्हें ट्रोल करने में पीछे नहीं हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से आसिफ खान के साथ मस्ती करते हुए दिखाई देती है लेकिन कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर क्या कह रहे हैं लोग और क्या है यह पूरा माजरा।

Bigg Boss 20 में लव गिल और आसिफ खान की उछली इज्जत

जहां इस बिग बॉस 20 वीडियो में देखा जा सकता है कि आम्रपाली दुबे अपना मेकअप कर रही हैं और इस दौरान आसिफ खान बिस्तर पर लेटे हुए हैं और उनके ऊपर लव गिल चढ़ी हुई नजर आती है। इस तरह से दोनों की नजदीकियां वीडियो में दिखाई देती है। सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर सहज नहीं है। बिग बॉस 20 के इस क्लिप को शेयर करते हुए कैप्शन में एक प्लेटफार्म से लिखा गया, “लवप्रीत जैसी लड़कियां समाज के लिए शर्म की बात है। उसे अच्छी तरह पता है कि वह आदमी शादीशुदा है फिर भी वह ऐसी हरकत कर रही है और वह गंवार आसिफ भी कम घटिया इंसान नहीं है। सच में उसकी पत्नी के लिए बुरा लग रहा है।”

आसिफ खान की बिग बॉस 20 में उड़ी धज्जियां

बिग बॉस 20 से वायरल हो रही इस क्लिप को देखकर सोशल मीडिया पर लोग प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं। जहां एक यूजर ने कहा, “आसिफ को भी मजा आ रहा है बीवी का डर ही नहीं है इसको।” एक यूजर ने लिखा इसने उसे रोका क्यों नहीं यह क्या कर रहे हैं ये लोग तो एक ने कहा यह ज्यादा हो गया। एक यूजर ने लिखा इतिहास रहा है शादीशुदा मर्दों के साथ इसका तो एक ने लिखा यह दूसरे को घटिया बोलते हैं और रिश्तो का मजाक बनाते हैं। एक ने लिखा यह कैसी अश्लील हरकतें हैं।

बिग बॉस 20 से यह वायरल क्लिप फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा में है और लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Firozabad Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026