---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2 के फिनाले में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने आएँगे अनन्या और आयुष्मान, ड्रीम गर्ल को मिल सकता है ये विशेष अधिकार

Bigg Boss OTT 2 को ख़त्म होने में अब केवल 2 दिन रह गए हैं। ऐसे में शो के कंटेस्टेंट्स के बीच ट्रॉफ़ी पाने की जंग और तेज़ हो गई है। इसी बीच शो के ग्रैंड फ़िनाले में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए कई सिलेब्रिटीज़ को बुलाने की बात भी सामने आ रही है। ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 12, 2023 6:17 अपराह्न

Bigg Boss OTT 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2 को ख़त्म होने में अब केवल 2 दिन रह गए हैं। ऐसे में शो के कंटेस्टेंट्स के बीच ट्रॉफ़ी पाने की जंग और तेज़ हो गई है। इसी बीच शो के ग्रैंड फ़िनाले में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए कई सिलेब्रिटीज़ को बुलाने की बात भी सामने आ रही है। इसी को लेकर अब एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। इस अपडेट के मुताबिक़ इस बार बिग बॉस ओटीटी के सीज़न 2 के ग्रैंड फिनाले में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) चार चाँद लगाते नज़र आएँगे। 

Bigg Boss OTT 2 के ग्रैंड फिनाले में ड्रीम गर्ल बन आयुष्मान खुराना देंगे एंटरटेनमेंट का डबल डोज़ 

ग़ौरतलब है कि आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फ़िल्म Dream Girl 2 इसी महीने की 25 तारीख़ को रिलीज़ होने जा रही है। इसी फ़िल्म का प्रमोशन करने के लिए आयुष्मान और अनन्या Bigg Boss OTT 2  के ग्रैंड फ़िनाले में शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) के साथ धमाल मचाते नज़र आएँगे। इसी का एक मज़ेदार प्रोमो जियो सिनेमा ने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है जिसमें Dream Girl 2 के स्टार्स ग्रैंड फिनाले में अपने आने की खबर फैंस को दे रहे हैं। 

ग्रैंड फिनाले में रिलीज़ होगा Dream Girl 2 का नया गाना 

रिपोर्टस के अनुसार Bigg Boss OTT 2 के ग्रैंड फिनाले में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे अपनी फ़िल्म का नया गाना रिलीज़ कर सकते हैं। खबरों की मानें तो दोनों ग्रैंड फिनाले में गाना रिलीज़ करके सभी कंटेस्टेंट्स के साथ डांस करते भी नज़र आएँगे। वहीं ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि शायद आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे को विशेष अधिकार भी मिले और वह इस सीज़न के टॉप 3 या टॉप 2 कंटेस्टेंट्स का ऐलान करें। आपको बता दें कि बिग बॉस 16 के दौरान भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला था जब Gadar 2 को प्रोमोट करने आए सनी देयोल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने शो के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स का ऐलान किया था। 

ग़ौरतलब है कि बिग बॉस ओटीटी का यह सीज़न काफ़ी धमाकेदार जा रहा है। इस बार शो में आए यूट्यूबर्स ने शो को मज़ेदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं अब जब शो फिनाले के इतना क़रीब पहुँच गया है तो बिग बॉस के फैंस और सिलेब्रिटीज़ जीतने वाले को लेकर अपने-अपने अनुमान लगा रहे हैं। ऐसे में यह देखना और भी दिलचस्प होगा कि आख़िर Bigg Boss OTT 2 की ट्रॉफ़ी किस कंटेस्टेंट के पास जाएगी। आपको बता दें कि Bigg Boss OTT 2 का ग्रैंड फिनाले सोमवार 14 अगस्त को होगा। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026