---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: पूजा को हराकर यह बना घर का पहला फाइनलिस्ट, अंतिम कप्तानी में क्या होगा ट्विस्ट

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी फिनाले में अब सिर्फ कुछ ही दिन रह गए हैं और कंटेस्टेंट एक दूसरे को मात देने के लिए कोशिश में जुटे हुए हैं। इस बीच बिग बॉस को पहला फाइनलिस्ट मिल गया है और इसके साथ घर का अंतिम कैप्टन भी। फैमिली वीक के बाद यह तो ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 3, 2023 12:00 अपराह्न

Bigg Boss OTT 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी फिनाले में अब सिर्फ कुछ ही दिन रह गए हैं और कंटेस्टेंट एक दूसरे को मात देने के लिए कोशिश में जुटे हुए हैं। इस बीच बिग बॉस को पहला फाइनलिस्ट मिल गया है और इसके साथ घर का अंतिम कैप्टन भी। फैमिली वीक के बाद यह तो साफ जाहिर था कि अभिषेक मल्हान और पूजा भट्ट में से किसी एक को फाइनलिस्ट बनाया जाएगा लेकिन अब इस पर से पर्दा उठ गया है। टास्क के जरिए पहला फाइनलिस्ट मिला है ऐसे में अब गेम और भी मजेदार होने वाला है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर समीकरण में क्या बदलाव होता है। आइए जानते हैं आखिर कौन बना पहला फाइनलिस्ट।

घर में हुआ मजेदार टास्क

रिपोर्ट की माने तो सबसे ज्यादा स्टार्स पाने के बाद अभिषेक मल्हान और पूजा भट्ट को फाइनलिस्ट की रेस में दावेदारी मिली थी। वहीं एक और टास्क हुआ जिसके जरिए दोनों में से एक फाइनलिस्ट बना है। घर में दो ग्रुप बने जिसमें अभिषेक के सपोर्ट में जिया शंकर, एल्विश यादव और मनीषा रानी थी। पूजा के सपोर्ट में बेबिका धुर्वे, अविनाश सचदेव और मनीषा रानी थी। वहीं दावेदारों को अपनी बास्केट में रखे हुए फलों को बचाना था। ऐसे में पूजा और अभिषेक के बीच में भी झड़प देखने को मिली और इस दौरान पूजा भट्ट चोटिल भी हो गई थी जिसके बाद उनके रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर जद हदीद आए थे।

टास्क के बाद हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

हालांकि जद और अभिषेक के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। वहीं अविनाश सचदेव एक बार फिर अभिषेक से भिड़े और यूट्यूबर फिर एज शेमिंग करते नजर आए। अंत में बेबिका धुर्वे यानी संचालक ने अभिषेक की बास्केट में ज्यादा फल बताया और बिग बॉस ने अभिषेक को पहला फाइनलिस्ट करार दिया। इस दौरान पूजा ने अभिषेक से आपने अच्छा किया लेकिन आपने अच्छा खेला नहीं। ऐसे में साफ जाहिर है कि अभिषेक की जीत से पूजा खफा है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आने में क्या क्या होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026