---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: इस दिन से सलमान खान के शो का उठा सकेंगे लुत्फ, यहां करें फ्री में स्ट्रीम

Bigg Boss OTT 2: अगर आप भी बिग बॉस फैन हैं तो जल्द ही यह शो आपके लिए स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। शो का 17वां सीजन भले ही ऑन एयर ना हो रहा हो लेकिन ओटीटी सीजन 2 काफी चर्चा में है। आखिरकार इस शो के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गयी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 6, 2023 7:28 अपराह्न

Bigg Boss OTT 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: अगर आप भी बिग बॉस फैन हैं तो जल्द ही यह शो आपके लिए स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। शो का 17वां सीजन भले ही ऑन एयर ना हो रहा हो लेकिन ओटीटी सीजन 2 काफी चर्चा में है। आखिरकार इस शो के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गयी है। पिछले लंबे समय से सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। सलमान खान के साथ एक प्रोमो को शेयर करते हुए जियो सिनेमा ने रिलीज डेट की घोषणा कर दी है जिसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

इस दिन स्ट्रीम हो रहा है बिग बॉस ओटीटी 2

बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था। इस सीजन को फैंस से खूब प्यार मिला था और लोगों के बीच तभी से यह शो काफी चर्चा में है। दूसरे सीजन को लेकर भी लंबे समय से तैयारियां जारी है और इस बार करण अपने बिजी शेड्यूल की वजह से इस शो को होस्ट करते हुए नजर नहीं आएंगे। ऐसे में शो के होस्टिंग की जिम्मेदारी सलमान खान को दी गई है। वहीं अगर शो की बात करें तो यह 17 जून से स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। इस बारे में जियोसिनेमा ने ऑफिशियल जानकारी दे दी है।

ये भी पढ़ें: डेब्यू वेब सीरीज में ही Aryan Khan को मिला शाहरुख से बड़ा तोहफा, कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक का हुआ खुलासा!

यहां करें स्ट्रीम

अगर बिग बॉस ओटीटी 2 की बात करें तो यह फ्री प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर स्ट्रिंग कर सकेंगे। पिछले सीजन की बात करें तो एमएक्स प्लेयर और वूट पर जारी किया गया था लेकिन इस बार ओटीटी पर आप बिग बॉस को फ्री एंजॉय कर सकते हैं। फैंस इस खबर से काफी खुश हैं और लोगों के बीच यह काफी चर्चा में है। जियो सिनेमा ने प्रोमो के जरिए इस बात की जानकारी दी जिसमें आप देख सकते हैं कि सलमान खान अपने मस्ती भरे अंदाज में एक बार फिर लोगों को इंप्रेस करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रोमो शेयर कर लिखा, “हर किसी का पसंदीदा सलमान खान भारत के सबसे बड़े रियलिटी शो, बिग बॉस को ओटीटी पर वापस लाने के लिए पूरी तरह तैयार है! और इस बार, लगाएंगे भी आप और बचाएंगे भी आप। #BBOTT2 एंथम ड्रॉप के लिए बने रहें।”

ये कंटेस्टेंट आ सकते हैं नजर

अगर बिग बॉस ओटीटी के कन्टेस्टेंट की बात करें तो अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि कई नामों को लेकर कयास जारी है। कहा जा रहा है कि इस बार बिग बॉस में चारू आसोपा, राजीव सेन सहित कई दिग्गज सेलिब्रिटी नजर आ सकते हैं। इस लिस्ट में पूनम पांडे, अंजलि अरोड़ा, पूजा गौर और आदित्य नारायण भी शिरकत कर सकते हैं। फिलहाल कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

मार्च 30, 2026

Mrunal Thakur

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Vivian Dsena

मार्च 30, 2026

Priyadarshan

मार्च 30, 2026

Ram Gopal Varma

मार्च 30, 2026