---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: पूजा भट्ट के तानाशाही रवैये से बौखलाए फैंस, गर्माया पलक संग बहस का मुद्दा

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में हर दिन हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। फिल्हाल इस घर में 12 कंटेस्टेंट हैं और कहने में दो राय नहीं है कि सबकी अपनी अपनी सोच है। वहीं कंटेस्टेंट को देख बाहर की जनता भी अलग-अलग विचार बनाती हैं। शो को 24 घंटे ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 23, 2023 10:44 पूर्वाह्न | Updated: जून 23, 2023 11:33 अपराह्न

Bigg Boss OTT 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में हर दिन हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। फिल्हाल इस घर में 12 कंटेस्टेंट हैं और कहने में दो राय नहीं है कि सबकी अपनी अपनी सोच है। वहीं कंटेस्टेंट को देख बाहर की जनता भी अलग-अलग विचार बनाती हैं। शो को 24 घंटे देखकर सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात कहते हैं। ऐसे एक कंटेस्टेंट फिलहाल ट्रेंड में है और लोग उन्हें जमकर लताड़ लगा रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट की। पूजा को लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें सबसे वाहियात कंटेस्टेंट बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि पूजा घर के कंटेस्टेंट को परेशान करती हैं और जानबूझकर उन्हें पोक करती हैं। आइए जानते हैं आखिर क्यों पूजा को फटकार लगा रहे हैं लोग।

स्कूल की प्रिंसिपल बन गई है पूजा

कंटेस्टेंट के बीच हर कोने में एक ही बात हो रही है कि पूजा काफी डोमिनेटिंग है और वह लोगों पर चिल्लाती है। उनका कहना है कि स्कूल की प्रिंसिपल बन गई है जो हमेशा कंटेस्टेंट को फटकार लगाती हैं। चूंकि पूजा इंडस्ट्री में काफी सीनियर है इसलिए कन्टेस्टेंट उनसे लड़ाई करना नहीं चाहते हैं। हालांकि पूजा की किसी ना किसी के साथ भिडंत होती रहती है। बीते एपिसोड में पलक पुरसवानी के साथ पूजा बिना बात भिड़ती हुई नजर आई।

ये भी पढ़ें: शादीशुदा होने के बावजूद इस अभिनेत्री को दिल दे बैठे थे Raj Babbar, दुनिया से लड़कर हुए एक लेकिन किस्मत ने दी लंबी जुदाई

यह है पूरा मामला

दरअसल फेक अलर्ट के दौरान मनीषा रानी है जद हदीद को ‘पगला’ कह देती है जिसके बाद दोनों के बीच कन्फ्यूजन हो गया था। वहीं मनीषा रानी इस बात पर रोने लगी थी जिसके बाद बात पूजा दोनों की लड़ाई को सॉल्व करती हुई नजर आई। इस बीच पलक और जिया वहां आती है तो पूजा उनसे कहने लगती है कि मनीषा तुम दोनों से मैच्युर है। यहां तक कि मनीषा घर में सबसे ज्यादा मैच्युर है क्योंकि वह बिहार जैसे शहर से आई हुई है। पूजा की आवाज सुनकर पलक और दिशा शॉक्ड हो जाते हैं लेकिन पलक अपना जवाब देती है और ऐसे में दोनों के बीच भिड़ंत हो जाती है।लोगों को इस दौरान पूजा काफी डोमिनेटिंग नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई लताड़

https://twitter.com/RamseyAroon/status/1671970628549615630?t=6M9FPc5voGkNXlM-deAz0g&s=19

इस वाक्ये को लेकर लोग सोशल मीडिया पर पूजा भट्ट को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उनका कहना है कि पूजा घर में सभी को परेशान करती हैं। वह सेलिब्रिटी होने का फायदा उठा रही है और लोगों के बीच अपना धौंस जमा रही है। उनकी हरकत की वजह से लोग पूजा को फटकार लगा रहे हैं और उनकी आलोचना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026