---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: क्या सलमान खान के शो में हंगामा करते दिखेंगे Aditya Narayan! सच्चाई जानकर चौंके फैंस

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को लेकर लोगों के बीक लगातार बज बरकरार है। वैसे तो इस शो को लेकर पिछले कुछ समय से अटकलों का बाजार गर्म है लेकिन इस सब के बीच तमाम तरह की खबरें भी वायरल हो रही है। इस बीच हाल ही में यह खबर चर्चा ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 23, 2023 3:57 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को लेकर लोगों के बीक लगातार बज बरकरार है। वैसे तो इस शो को लेकर पिछले कुछ समय से अटकलों का बाजार गर्म है लेकिन इस सब के बीच तमाम तरह की खबरें भी वायरल हो रही है। इस बीच हाल ही में यह खबर चर्चा में आई थी कि बॉलीवुड के मशहूर सिंगर आदित्य नारायण भी इस शो में शिरकत करते हुए नजर आएंगे। सलमान खान के इस शो में आदित्य नारायण को देखने के लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं लेकिन इस सब के बीच आदित्य ने खुद सोशल मीडिया पर चुप्पी तोड़ी है और फैंस को सच्चाई बताई है। इस खबर के आने के बाद लोग चौंक गए हैं वहीं फैंस निराश भी हैं। आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्या कह गए आदित्य नारायण।

आदित्य नारायण ने कहीं ये बात

आदित्य नारायण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “मैं इसे बहुत आसान बना रहा हूं। मेरा खतरों के खिलाड़ी पहला और आखिरी रियलिटी शो था जिसमें आपने मुझे हिस्सा लेते हुए देखा था। यह जिंदगी में सिर्फ एक बार महसूस किया जाने वाला अनुभव है जिसे मैं हमेशा के लिए संजो कर रखना चाहता हूं। बिग बॉस ओटीटी के नए सीजन को लेकर ढेर सारी शुभकामनाएं।” आदित्य की यह पोस्ट देखकर उनके चाहने वालों को सदमा लगा है लेकिन शो को लेकर लोगों बैचैनी बरकरार है।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

जल्द जारी होगा शो का प्रोमो

गौरतलब है कि हाल ही में इस बात की खबर सामने आई थी कि इस सीजन को प्रोजेक्ट में बिजी होने की वजह से करण जौहर होस्ट नहीं करेंगे। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि इस सीजन को होस्ट करने के लिए बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान मान गए हैं। ऐसे में उन्हें बिग बॉस 16 के बाद बिग बॉस ओटीटी 2 में देखने के लिए लोग काफी उत्साहित हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस शो का प्रोमो जल्द ही जारी किया जाएगा। शो में टीवी एक्टर फहमान खान, चारू असोपा, राजीव सेन, अंजलि अरोड़ा, पूजा गौड़, मुनव्वर फारुकी, संभावना सेठ, जैद्द दरबार नजर आ सकते हैं। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। कहा जा रहा है कि शो ओटीटी पर जून में स्ट्रीम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

मार्च 30, 2026

Mrunal Thakur

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Vivian Dsena

मार्च 30, 2026

Priyadarshan

मार्च 30, 2026

Ram Gopal Varma

मार्च 30, 2026