---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: क्या शो में देखने को मिलेगा लव ट्रायएंगल, नॉमिनेशन के बाद पैनिक होकर जिया ने कह दी दिल की बात

Bigg Boss OTT 2: हर बार बिग बॉस के घर में कुछ ऐसे रिश्ते बनते हैं जो दर्शकों के लिए खास होता है। कुछ कंटेस्टेंट यहां काफी करीब आ जाते हैं लेकिन किसी टास्क के दौरान ये आपस में भिड़ते हुए नजर आते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला बीते दिन ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 27, 2023 10:34 पूर्वाह्न

bigg boss ott 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: हर बार बिग बॉस के घर में कुछ ऐसे रिश्ते बनते हैं जो दर्शकों के लिए खास होता है। कुछ कंटेस्टेंट यहां काफी करीब आ जाते हैं लेकिन किसी टास्क के दौरान ये आपस में भिड़ते हुए नजर आते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला बीते दिन नॉमिनेशन टास्क में। इस टास्क के दौरान जिया शंकर को पैनिक अटैक आया लेकिन इस सब के बीच दर्शकों को ऐसा लग रहा है कि क्या घर में जल्द ही लव वार या लव ट्रैंगल देखने को मिलेगा। जी हां, आप सोच रहे होंगे आखिर क्यों तो आइए जानते आखिर नॉमिनेशन टास्क में क्या हुआ दिलचस्प।

जिया और अविनाश के बीच जंग

नॉमिनेशन टास्क के दौरान अविनाश सचदेव जिया शंकर को नॉमिनेट कर देते हैं और वह वजह बताते हैं कि जिया विश्वास करने के काबिल नहीं है। वह अपने मतलब के लिए रिश्ते बनाती हैं। अविनाश का कहना था कि पलक के घर में आते ही जिया ने उन्हें साइड कर दिया और फिर पलक के एलिमिनेशन के बाद वापस वह उनके साथ चिल करने के लिए आई। ऐसे में उनपर भरोसा नहीं किया जा सकता। इतना सुनने के बाद जिया और अविनाश के बीच तीखी नोकझोक देखने को मिली। बाद में नॉमिनेशन रूम में ही जिया की तबियत खराब हो जाती है और उन्हें पैनिक अटैक आ जाता है। एक्ट्रेस इस दौरान फूट फूट कर रो रही होती है।

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

जिया अविनाश के लिए करती हैं फील

वहीं जिया के इस बिहेवियर को देख घरवाले चौंक जाते हैं और वे अपनी-अपनी टिप्पणी रखते हैं। सायरस का कहना था कि शायद जिया का अविनाश पर क्रश है क्योंकि यह नॉर्मल रिएक्शन नहीं था। वहीं इस दौरान अविनाश यह मानने के लिए तैयार नहीं थे। वह काफी हर्ट हैं कि जिया ने उनके साथ ऐसा किया क्योंकि वह भी आपको अपना दोस्त मानते थे।

क्या फलक से जलती हैं जिया

सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि अब घर में लव वार या लव ट्रैंगल देखने को मिल सकता है क्योंकि एक तरफ अविनाश और फलक नाज काफी करीब हैं। वहीं अब जिया भी आ चुकी है और वह अपनी फीलिंग्स भी बता चुकी है कि वह उन्हें खास मानती थी। उन दोनों के बीच आगे क्या होगा यह देखना वाकई दिलचस्प है। फलकनाज को लेकर लोगों का कहना है जिया फलक से जलती है क्योंकि वह अविनाश के ज्यादा करीब है।

आलिया भी हुई नॉमिनेट

नॉमिनेशन टास्क के दौरान पूजा भट्ट से पंगा लेना आलिया सिद्दीकी को भारी पड़ा। आलिया को 3 से ज्यादा लोगों ने नॉमिनेट किया जिसके बाद वह नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल हो गई। इस दौरान जिया शंकर और आलिया सिद्दीकी घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं। अब यह देखना है कि दोनों में से कौन घर से बेघर होती हैं।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

मार्च 30, 2026

Mrunal Thakur

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Vivian Dsena

मार्च 30, 2026

Priyadarshan

मार्च 30, 2026

Ram Gopal Varma

मार्च 30, 2026