---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर के शो होस्ट करते ही टूटे घर के 2 बड़े रूल, जानें कैसे

Bigg Boss OTT 3 में अनिल कपूर के शो होस्ट करते ही BB हाउस के 2 बड़े नियम तोड़ दिए गए हैं। चलिए जानते हैं कैसे।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 22, 2024 11:41 पूर्वाह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बीती रात यानी 21 जून 2024 को Bigg Boss OTT 3 का आगाज काफी शानदार अंदाज में कर दिया गया है। जैसा कि आप सभी जानते हैं इस बार शो को बॉलीवुड के भाईजान उर्फ सलमान खान नहीं बल्कि, इस बार तो शो को अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है अनिल कपूर के शो को होस्ट करते ही BB हाउस के 2 बड़े नियम तोड़ दिए गए हैं? अगर नहीं तो बता दें ये खबर सच है और इस बार शो के शुरू होते ही घर के बड़े नियमों का उल्लंघन कर दिया गया है। चलिए जानते हैं वह नियम आखिर कौन से हैं और उन्हें क्यों तोड़ा गया।

Bigg Boss OTT 3 शुरू होते ही टूटे घर के 2 बड़े नियम

कल रात शो का ग्रैंड प्रीमियर किया गया था जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स ने एक-एक करके शो में एंट्री ली। इसी के साथ आपको बता दें शोला अभी सही से शुरू ही नहीं हुआ था कि, शो के 2 बड़े नियमों का उल्लंघन कर दिया गया। दरसल इस बार शो के प्रीमियर पर ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने हाथापाई कर ली और दूसरे कंटेस्टेंट को थप्पड़ जड़ डाला। यही नहीं आज तक शो में मोबाइल फोन लाने की अनुमति नहीं दी जाती थी लेकिन, अब इस नियम को भी तोड़ दिया गया है और इस बार हर कंटेस्टेंट के पास फोन होगा।

कंटेस्टेंट्स को दिए जाएंगे फोन

शो के प्रीमियर पर यह भी खुलासा किया गया कि इस बार घर वालों को घर में फोन रखने की अनुमति दी जाएगी। लेकिन आपको बता दें ऐसा इसलिए किया गया है कि इससे दूसरे कंटेस्टेंट को सना सुलतान पर शक ना हो। दरसल शो में सना सुलतान एक कंटेस्टेंट नहीं बल्कि जनता की जासूस बनकर आईं हैं, जिससे वह रियल फोन का इस्तेमाल करेंगी और बाकी घर वाले बिना इंटरनेट वाले फोन का।

विशाल पांडे ने जड़ डाला पौलमी को थप्पड़

यहीं खबरें सामने आ रही हैं कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विशाल पांडे ने शो में आते ही घर का सबसे बड़ा नियम तोड़ डाला और घर की महिला कंटेस्टेंट पौलमी दास को चांटा मार दिया। दोनों के बीच झगड़ा साफ-सफाई को लेकर हुआ जिससे विशाल अपना आप खो बैठे और हाथापाई पर उतर आए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 28

अप्रैल 16, 2026

Samay Raina

अप्रैल 16, 2026

Ranbir Kapoor

अप्रैल 16, 2026

Peyush Bansal

अप्रैल 16, 2026

Bhoot Bangla Review

अप्रैल 16, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 16, 2026