---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: एल्विश का सिस्टम हैंग करने के मूड में दिखे Adnaan Shaikh, कहा “वो गवार…

Bigg Boss OTT 3 से बाहर आते ही Adnaan Shaikh ने कई इंटरव्यूज दिए, जिसमें वह यूट्यूबर एल्विश यादव पर जमकर निशाना साधते नजर आए। चलिए जानते हैं माजरा क्या है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 24, 2024 12:54 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में वाइल्ड कार्ड बनकर आए मशहूर इन्फ्लुएंसर अदनान शेख एक हफ्ते में ही शो से बेघर हो गए हैं। लेकिन इस बात में कोई शक नहीं कि, एक हफ्ते में ही अदनान ने घर में खूब हंगामा मचाया है। बता दें वह बाहर आ कर भी कई बड़े धमाके कर रहे हैं, इसी तरह अदनान का एक लेटेस्ट इंटरव्यू सामने आया है जिसमें वह जाने-माने यूट्यूबर एल्विश यादव पर जमकर निशाना साधते और उन्हें गवार बताते नजर आए। चलिए जानते हैं मामला क्या है और इन्फ्लुएंसर ने अपने इंटरव्यू में आखिर क्या कहा है।

Bigg Boss OTT 3 से निकलते ही एल्विश का सिस्टम हैंग करने के मूड में दिखे अदनान

अदनान शेख को शो से बाहर आते ही कई इंटरव्यूज देते देखा गया, इसी बीच इन्फ्लुएंसर ने अपने दुश्मन एल्विश यादव की जमकर क्लास लगाई। दरअसल, फिल्मीज्ञान से बातचीत के दौरान जब अदनान से पूछा गया कि, “कहा गया है रहना है तो सिस्टम के नीचे रहना पड़ेगा इसपर आपका क्या मानना है” इसी के जवाब में आदान ने कहा “सिस्टम को नीचे रहना पड़ेगा” यही नहीं इन्फ्लुएंसर ने पैर से जमीन को मसला और यह स्टेटमेंट दी। उनके इस बयान से साफ हो रहा है कि वह एल्विश के सिस्टम को अपने पैर के नीचे रखते हैं।

अदनान ने एल्विश को बताया गवार

बता देब, इस इंटरव्यू में एक ऐसा सेगमेंट रखा गया था जिसमें अदनान को सभी घर वालों के लिए एक टैग देना था। इसी बीच अदनान शेख ने शिवानी को एडा बनकर पेड़ा का टैग दिया, आगे उन्होंने सना को शातिर बताया और जब एल्विश यादव का नाम लिया गया तो उन्होंने कहा गवार। इससे यह साफ हो रहा है कि, अदनान यूट्यूबर एल्विश को गवार समझते हैं।

अदनान ने खुलेआम दी यूट्यूबर को धमकी

इसी के साथ आपको बता दें, अदनान शेख ने शो से बाहर आते ही यूट्यूबर एल्विश यादव और उनके दोस्तों को धमकी दी है। इन्फ्लुएंसर ने वीडियो शेयर कर कहा “सिस्टम हैंग करेंगे अभी, बाहर आ गया हूं हर चीज़ का हिसाब करूंगा।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nimrat Kaur

मार्च 13, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 12, 2026

Eid ul Fitr 2026

मार्च 12, 2026

Monalisa

मार्च 12, 2026

Tanya Mittal

मार्च 12, 2026

Aneet Padda

मार्च 12, 2026