---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3 से एविक्ट होने के बाद पायल मलिक ने कृतिका संग रिश्ते पर किया खुलासा, बहुविवाह प्रथा को लेकर कहीं ये बात

Bigg Boss OTT 3: पायल मलिक घर से बेघर होने के बाद कई खुलासे करती हुई नजर आई और उन्होंने बहुविवाह प्रथा को लेकर भी अपनी बात कही है। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 2, 2024 10:51 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 2, 2024 3:30 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में अरमान मलिक अपनी दो शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस वजह से उन्हें शो के अंदर और बाहर भी काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस सबके बीच अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक घर से बेघर हो चुकी हैं। पायल के बेघर होने से कुछ फैंस खफा है लेकिन घर से बाहर आने के बाद उन्होंने अपने पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलाशे किए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि वह बहुविवाह प्रथा को सपोर्ट नहीं करती हैं क्योंकि उन पर इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं कि अरमान पायल और कृतिका मलिक बहुविवाह प्रथा को सपोर्ट करते हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या बोली पायल।

मरने के कगार पर आ गए थे तीनों

घर से बेघर होने के बाद पायल मलिक ने अरमान कृतिका और अपनी जिंदगी के कई राज खोले हैं। उन्होंने बताया कि हमारे बीच प्यार है लेकिन हम बहुविवाह प्रथा को सपोर्ट नहीं करते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि हमने काफी परेशानियों और मुश्किलें झेली है। मरने के कगार पर आ गए थे हम तीनों लेकिन उन सब चीजों को समेट कर हमने एक रिलेशन बनाया है कि दुनिया की कोई भी ताकत हम तीनों को अलग नहीं कर सकती है।

क्या बहुविवाह प्रथा को सपोर्ट करती हैं पायल

बहुविवाह प्रथा को लेकर पायल कहती है कि लेकिन हम समाज को यही मैसेज देते हैं कि हम बहुविवाह प्रथा को सपोर्ट नहीं करते हैं। हम दो शादी को कभी सपोर्ट नहीं करते हैं और ना करेंगे। गलती अरमान जी से हुई है वह यह मानते हैं लेकिन बहुत सारे लोग ऐसा कह रहे हैं कि हम दो शादी को सपोर्ट करते हैं तो नहीं जी नहीं हम नहीं करते हैं। हर वीडियो में हम जिस पर इंटरव्यू में जाते हैं तो यही कहते हैं कि हमारे से गलती हो गई लेकिन हमारे जैसी गलती आप ना करें क्योंकि हमारे जैसा प्यार एक औरत में दूसरे औरत के साथ नहीं हो सकता।

Bigg Boss OTT 3 में हुए अब शादी को लेकर खुलासे

गौरतलब है कि पायल मलिक कृतिका मलिक अरमान मलिक तीनों हमेशा अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहते हैं। पहले यह आरोप लगाया गया था कि तीनों की शादी सिर्फ दिखावे के लिए और वह वीडियो बनाने के लिए ऐसा करते हैं लेकिन अब बिग बॉस के घर में आने के बाद उनके बारे में कई खुलासे हो रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026