---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: ‘भाइयों ने जान झोंक रखी थी!’ एविक्शन के बाद एल्विश से इस तरह मिले लवकेश कटारिया, कहा- ’पब्लिक को दिखा…’

Bigg Boss OTT 3: शो से बाहर निकालने के बाद एल्विश यादव और कटारिया की हुई इस तरह मुलाकात, वीडियो देखने के बाद इमोशनल हो रहे हैं फैंस, आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 31, 2024 5:01 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में हमेशा से स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट की लिस्ट में शुमार लवकेश कटारिया शो से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में उनकी मुलाकात उनके बेस्ट फ्रेंड एल्विश यादव से होती है जो बाहर उन्हें जमकर सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे थे। निश्चित तौर पर कटारिया का इविक्शन सबके लिए शॉपिंग है लेकिन क्या आप जानना चाहते हैं कि बाहर निकलने के बाद आखिर किस तरह हुई कटारिया और एल्विश की मुलाकात। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। आइए देखते हैं।

एल्विश ने शो को लेकर उठाए सवाल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को एविक्शन के बाद का बताया जा रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि लवकेश और एल्विश यादव वीडियो कॉल पर नजर आ रहे हैं। एल्विश पूछते हैं कि तुम कैसा महसूस कर रहे हो इस पर कटारिया फ्लाइंग किस देते हुए नजर आते हैं और कहते हैं कि बहुत अच्छा मैंने देखा बाहर आके कि भाइयों ने जान झोंक रखी है थी पूरी जान लगा रखी थी। इस पर एल्विश यादव कहते हैं कि भाई एकतरफा जीताते तुझे देख ले कैसे तेरे को निकाला

लवकेश ने इशारे में पब्लिक से कहीं ये बात

वहीं लवकेश कटारिया इशारे में हामी भरते हुए नजर आते हैं और कहते हैं “कोई नहीं जब तुम मिलोगे आओगे तो फिर मैं काफी बातें शेयर करूंगा। मजा आया पर कोई चक्कर नहीं जीतना हारना तो होता ही है। पता है आपको चीजें पब्लिक को दिख गया उन्हें दिखना चाहिए कि क्या चीज है।” एल्विश पूछते हैं कि क्या कुछ वहां से सीख कर आया तो मुस्कुराते हुए कटारिया कहते हैं हां बहुत कुछ सीखा है। फिर दोनों मुलाकात की बात करते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आगे कटारिया और एल्विश मिलकर बिग बॉस के बारे में क्या खुलासा करते हैं।

कटारिया के फैंस को लगा झटका

फिलहाल सोशल मीडिया पर एल्विश और कटारिया का @BrainBitese एक्स चैनल से शेयर वीडियो खूब वायरल हो रहा है और इसे देखने के बाद लोग इमोशनल भी हो रहे हैं क्योंकि कटारिया के फैंस उन्हें विनर मान बैठे थे। यह भी सच है कि शो में उनका योगदान काफी सराहनीय रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026