---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: ‘डायन भी 7 घर छोड़के वार करती है… ,’ क्या बहुविवाह विवाद पर सफाई दे पाएंगे अरमान-कृतिका?

Bigg Boss OTT 3: 'बिग बॉस शो में कंटेस्टेंट करेंगे मीडिया के तीखे सवालों का सामना, अरमान और कृतिका क्या दे पाएंगे अपने रिश्ते की सफाई, वीडियो देखने के बाद यूजर्स एक्साइटेड।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 28, 2024 12:58 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 अब अंतिम पड़ाव पर है और फाइनल की तारीख तय कर दी गई है। वहीं इस सबके बीच शो में मीडिया के तीखे सवालों से कंटेस्टेंट का सामना होने वाला है और मीडिया एपिसोड का प्रोमो देखने के बाद इतना तो तय है कि इस बार अरमान मलिक और पायल मलिक मीडिया सवालों से घिरे हुए नजर आने वाले हैं। अब ऐसे में क्या बहुविवाह प्रथा विवाद को लेकर सफाई दे पाएंगे अरमान मलिक यह देखना दिलचस्प होने वाला है लेकिन प्रोमो देखने के बाद ये तय है कि घर में हाई वोल्टेज ड्रामा होना है।

अरमान से पूछा गया ये सवाल

इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक रिपोर्टर अरमान से यह पूछते हुए नजर आते है कि अरमान इस रिश्ते को हम क्या नाम दें। इस पर वह यह कहते हैं कि कुछ रिश्ते को नाम नहीं दे तो अच्छा होता है। एक ने कहा धोखा देना आपकी चॉइस है तो इस पर यूट्यूबर का जवाब होता है कि अगर धोखा देना होता तो मैं इसे छोड़ देता। वहीं एक ने कहा नैतिकता का पाठ आप न ही पढ़ाएं है तो बेहतर है। इस पर अरमान कहते हैं कि रखा तो दोनों को है। एक रिपोर्टर यह कहती हुई नजर आती है कि वह कोई सामान नहीं है जो आपने रखा है आप उनके साथ रहते हो।

कृतिका की हुई फजीहत

वहीं एक ने कहा कि आपने पायल की मजबूरी का फायदा उठाया तो कृतिका यह कहती हुई नजर आती है कि मैं मानती हूं कि मुझे प्यार हुआ जो सबको होता है। इस पर रिपोर्टर बीच में टोकती है और कहती है कि कृतिका डायन भी 7 घर छोड़कर वार करती है। जिसके बाद कृतिका और अरमान के चेहरे के रंग उड़ जाते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर शो में क्या होता है क्योंकि प्रोमो को देखने के बाद ये तय है कि मीडिया के सवालों को सुनने के बाद कई कंटेस्टेंट के असली रंग सामने आने वाले हैं।

विनर की रेस में 7 लोग शामिल

बता दे कि बिग बॉस ओटीटी की फाइनल की तारीख 2 अगस्त शुक्रवार है जब शो को अपना विनर मिल जाएगा वहीं फिलहाल विनर की रेस में 7 लोग शामिल हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026