---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: क्या शो में आकर वड़ा पाव गर्ल ने कर दी गलती? सवालों को सुनते ही आग बबूला हुईं चंद्रिका

Bigg Boss OTT 3 का फर्स्ट प्रोमो आउट कर दिया गया है जिसमें, वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित अपने उपर लगे इल्जामों को सुन भड़क जाती हैं। चलिए जानते हैं कैसे।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 21, 2024 3:51 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: जिस दिन का बिग बॉस के फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे अब वह घड़ी आ गई है और चंद घंटों में ही Bigg Boss OTT 3 जियो सिनेमा प्रीमियम पर शुरू होने वाला है। इसी के साथ बता दें अब शो का पहला प्रोमो भी आउट कर दिया गया है। इस पहले प्रोमो में सोशल मीडिया पर सुनामी लाने वाली वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित खुदपर लगे इल्जामों का सामना करती और गुस्से से आग बबूला होती दिख रही हैं। चलिए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों।

खुदपर लगे इल्जामों को सुन आग बबूला हुई चंद्रिका

हाल में बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स ने जियो सिनेमा के ऑफिशियल पेज पर शो का पहला प्रोमो पोस्ट कर दिया है। इस पहले प्रोमो के मुताबिक वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित शो में पहली कंटेस्टेंट बन कर एंट्री लेती हैं। इसी बीच शो होस्ट अनिल कपूर चंद्रिका की कंट्रोवर्शियल लाइफ पर बात करते हैं और उनपर लगे इल्जामों को गिनाते। इन इल्जामों को सुन चंद्रिका काफी ज्यादा गुस्सा हो जाती हैं।

चंद्रिका ने सभी इल्जामों को किया खारिज

यहीं जब शो होस्ट अनिल कपूर चंद्रिका ने कहा कि “आप पर इल्जाम है कि आप पैसे दे कर ब्लॉगर से व्लॉग बनवाती हैं” इसके जवाब में वह कहती हैं “हराम की कमाई नहीं आ रही है मेरे पास।” यही नहीं शो होस्ट चंद्रिका पर यह भी इल्जाम बताते हैं कि ” बिग बॉस में आने के लिए खुद पर कंट्रोवर्सी क्रिएट की है” इसके जवाब में वह कहती दिखीं “इल्जाम पर इल्जाम, इल्जाम पर इल्जाम।”

इस टाइम आएगा Bigg Boss OTT 3 का पहला एपिसोड

इसी के साथ आपको बता दें फैंस का फेवरेट शो बिग बॉस ओटीटी 3 आज यानी 21 जून रात 9 बजे से ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। यहीं शो के इस सीजन में चंद्रिका दीक्षित, रैपर नेजी, एस्ट्रोलॉजर मनीषा खाटवानी, नीरज गोयल, शिवानी कुमारी, सना सुल्तान समेत सना मकबूल नजर आएंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Krishi Thapanda

जून 26, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14

जून 26, 2026

Alka Yagnik

जून 26, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 7

जून 26, 2026

Shah Rukh Khan

जून 26, 2026