---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: Munawar Faruqui ने विशाल के सपोर्ट में लगाई कृतिका मालिक की क्लास? बोले ” दुनियां के सामने खुदको एक्सपोज…

Bigg Boss OTT 3 में आते ही Munawar Faruqui ने इन्फ्लुएंसर कृतिका को एक्सपोज कर दिया है। चलिए जानते हैं, क्या उन्होंने ऐसा विशाल पांडे को सपोर्ट करने के लिए किया है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 30, 2024 12:41 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: मशहूर कॉमेडियन और बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारुकी को बिग बॉस ओटीटी 3 के कल यानी 29 जुलाई 2024 के एपिसोड में घर वालों के साथ दिल की बात और रोस्ट टास्क कराने के लिए शो में बुलाया गया। कॉमेडियन ने इस टास्क के दौरान कई घर वालों पर जमकर निशाना साधा तो, वहीं कई कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाई। इसी बीच मुनव्वर ने घर में हुए थप्पड़ कांड पर भी बात की और विशाल पांडे को सपोर्ट करते हुए यूट्यूबर कृतिका की जमकर क्लास लगाई। चलिए जानते हैं कैसे।

Bigg Boss OTT 3 में मुनव्वर ने लगाई कृतिका की क्लास

शो में दिल की बात करने और घर वालों के साथ रोस्ट टास्क करने के लिए आए कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने बाकी घर वालों की तरह यूट्यूबर कृतिका मलिक को भी बुलाया और उनसे कई तीखे सवाल करते नजर आए। इसी बीच उन्होंने कृतिका से थप्पड़ कांड पर बात करते हुए कहा “जिम वाली वीडियोज देखी है हमने आपके सोशल मीडिया पर, वही गाने पे “भीड़े-भीड़े सूट पहन कर पीछे लगा दिए लड़को को टाइट-टाइट कपड़े पहनकर और उसमें आपका जिम वेयर में बढ़िया सा रील है जो बहुत वायरल है। कभी ये नहीं लगता कि आप अपने आपको एक्सपोज करते हो सोशल मीडिया पर, जो गलत नहीं है। पर मुझे ये लगता है आप जो इस तरह अपने आपको एक्सपोज करते हो सोशल मीडिया पर करोड़ों लोगों के सामने फिर यहां क्या प्रॉब्लम आ जाती है कि, जब आपको कोई कॉम्प्लीमेंट कर दे।”

मुनव्वर के इस सवाल से यह साफ हो रहा है कि, वह विशाल पांडे को सपोर्ट कर रहे हैं और उन्हें थप्पड़ कांड में गलत नहीं मानते। इस सवाल को सुन कृतिका काफी बौखलाती दिखीं और उसका सही तरह जवाब नहीं दे पाईं।

नॉमिनेट हैं ये घर वाले

इसी के साथ आपको बता दें, कि बिग बॉस के घर में काफी हंगामा हो सकता है और फाइनल वीक भी काफी मजेदार होने वाला है। यहीं बता दें इस बार साई केतन राव, अरमान मलिक और लव कटारिया घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026