---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: नेजी का सपना हुआ पूरा! विनर की रेस से बाहर हुए रणवीर तो दीपक चौरसिया का ये था रिएक्शन

Bigg Boss OTT 3: रणवीर के बेघर होते ही नेजी ने कहीं ये बात, कौन सा सपना हुआ पूरा, दीपक चौरसिया भावुक हुए और कहा वे चाहते थे कि रणवीर जीते।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 2, 2024 11:33 अपराह्न | Updated: अगस्त 3, 2024 1:18 पूर्वाह्न

BIGG BOSS OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 अपने आखिरी मुकाम यानी फिनाले पर आ चुका है और इस आखिरी दौर में फैंस को एक के बाद एक शॉक लग रहा है और इस कंटेस्टेंट का बाहर होना हजारों फैंस को काफी चुभा होगा। जी हां हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन में फैंस को सबसे ज्यादा एंटरटेन करने वाले रणवीर शौरी टॉप 2 की रेस से बाहर हो चुके हैं।

नेजी ने कहीं ये बात

बता दें टॉप 3 में सना मकबूल , नेजी और रणवीर शौरी में मुकाबला था और इस रेस में रणवीर एविक्ट हो गए हैं। रणवीर शौरी के घर से बाहर होने पर भले ही उनके फैंस उदास हो गए हो पर सना मकबूल और नेज़ी का रिएक्शन देखने लायक था। जहां एक तरफ नेजी और सना रणवीर के जाने का डिसीजन आने के बाद उन्हें सांत्वना देते नजर आए।वहीं रणवीर के जाते ही नेजी ने कुछ ऐसा कहा जिससे सोशल मीडिया पर नई चर्चा छिड़ गई है। दरअसल नेजी ने रणवीर के जाते ही सना मकबूल से बात करते हुए ये कहा कि मैं तो चाहता था कि हम दोनों साथ में आखिर में पहुंचे।

दीपक चौरसिया का रिएक्शन

लेकिन यहां एक बात जो हर फैन को दिल पर लगी वो है दीपक चौरसिया का वो रिएक्शन जिसने सबकी आंखों में आंसू ला दिए। रणवीर के एविक्ट होते ही दीपक चौरसिया की आंखों में आंसू आ गए और जब शो के होस्ट अनिल कपूर ने दीपक से उनके रोने का कारण पूछा तो दीपक ने बताया कि रणवीर ने अब तक शो में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया पर उनका इस मोमेंट पर रणवीर का बाहर होना बेहद दिल टूटने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि रणवीर सही मायने में उनके लिए विनर है और वो चाहते थे कि रणवीर शौरी इस शो में विनर बने।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026