---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: शो से निकलते ही पौलमी दास ने कर डाले बड़े खुलासे, इस कंटेस्टेंट को बताया फिक्स्ड विनर

पौलमी दास ने Bigg Boss OTT 3 से निकलते ही कई बड़े खुलासे किये हैं और बताया कि विनर पहले ही डिसाइड किया जा चुका है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 4, 2024 3:23 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो Bigg Boss OTT 3 काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। शो में दूसरा हफ्ता पूरा हुआ नहीं कि, घर से 3 कंटेस्टेंट एविक्ट किये जा चुके हैं। इसी के साथ बता दें उन सभी एविक्टेड कंटेस्टेंट ने बाहर आ कर शो और कंटेस्टेंट से जुड़े कई बड़े खुलासे किए हैं। इसी तरह जब पौलमी दास शो से एलिमिनेट हुईं, उन्होंने बाहर आते ही शो से कई बड़े पर्दे फाश किए और बताया कि, शो का विजेता पहले ही चुना जा चुका है। चलिए जानते हैं आखिर माजरा क्या है।

Bigg Boss OTT 3 से निकलते ही पौलमी दास ने किये बड़े खुलासे

biggboss__khabri नामक इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा एक रीसेंट पोस्ट शेयर किया गया है। इस पोस्ट के अनुसार शो से एविक्ट हो चुकी पौलमी दास ने बड़ा बयान दिया और बताया कि, “लव कटारिया की फैन फोलोइंग काफी ज्यादा है लेकिन, बिग बॉस पहले ही घर वालों की आपसी सहमति द्वारा उन्हें एविक्ट करवा देंगे।

पौलमी ने इस कंटेस्टेंट को बताया फिक्स्ड विनर

इसी के साथ बता दें इस पोस्ट द्वारा यह भी दावा किया जा रहा है कि, एक्ट्रेस ने विनर पर भी बड़ा बयान दिया और कहा “रैपर नैजी शो के फिक्स्ड विनर है।” इन सभी बयानों की अभी कोई पुष्टि नहीं की जा सकती क्योंकि, शो से निलकने के बाद एक्ट्रेस का अभी तक कोई इंटरव्यू वीडियो समाने नहीं आया है।

पायल मलिक ने भी लगाए शो पर बड़े आरोप

यहीं बताते चलें, इसी तरह महसूर यूट्यूबर पायल मलिक ने भी शो पर कई बड़े आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस ने अपने व्लॉग में बताया कि, मेकर्स पूरा वाक्या नहीं दिखाते वो केवल वह चीजें ही दिखाते हैं जिसे देख लोग भड़के या जिससे उन्हें गलतफहमी हो। यही नहीं पायल ने फैंस की फेवरेट शिवानी पर भी कई बड़े आरोप लगाए और उन्हें अपनी वीडियोज द्वारा फेक बताया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Peddi Box Office Collection Day 16

जून 20, 2026

Cocktail 2

जून 20, 2026

Batwara 1947 vs Alpha

जून 20, 2026

Allu Arjun

जून 20, 2026

Sunil Grover

जून 19, 2026

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 7

जून 19, 2026