---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: वीटो पावर के लिए रणवीर शौरी ने सना मकबूल पर उछाला कीचड़, कहा “तू गटरछाप…

Bigg Boss OTT 3 का रीसेंट वीडियो सामने आया है जिसमें, सना मकबूल और रणवीर शौरी एक दूसरे से लड़ते और एक दूसरे को बुरा-भला कहते दिख रहे है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 19, 2024 11:03 पूर्वाह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में हर दिन कोई न कोई नया ड्रामा और कंटेस्टेंट के बीच भिडंत देखने को मिल रही है। जैसे बीते एपिसोड में लवकेश कटारिया और साई केतन को भिड़ते देखा गया था। यहीं, अब एक टास्क के दौरान मशहूर एक्टर रणवीर शौरी और सना मकबूल एक दूसरे के खिलाफ खड़े हो गए हैं। यही नहीं दोनों एक दूसरे को गटरछाप और गंदी नाली का कीड़ा तक बुलाते दिखे। चलिए जानते हैं माजरा क्या है।

Bigg Boss OTT 3 में पावर के लिए रणवीर शौरी ने सना पर उछाला कीचड़

बीते एपिसोड में बिग बॉस द्वारा एक टास्क कराया गया जिसमें, कंटेस्टेंट को वीटो पावर पाने के लिए सबसे ज्यादा फूल अपने पास जमा करने हैं और दूसरे कंटेस्टेंट्स को उन फूलों को छीनना है। इसी बीच रणवीर शौरी काफी ज्यादा फूल जमा कर लेते हैं जिससे वह पावर हासिल कर सकें। लेकिन, सना भी वीटो पावर चाहती थीं जिससे वह उनसे फूल छिनने की कोशिश में लगी दिखीं। बतात दें इसी दौरान सना कहती हैं “छोड़ो सब गटरछाप है” इसके जावाबा में रणवीर शौरी कहते हैं “तू तो है गटरछाप, तेरा तो पक्का है” यही नहीं दोनों के बीच पावर के लिए बहस छिड़ जाती है और दोनों एक दूसरे पर तीखे तीर चलाने लगते हैं।

https://twitter.com/Dhanraj02637406/status/1814117339262054498

रणवीर शौरी के हाथ लगी वीटो पावर

अगर आप जानना चाहते हैं कि, यह पावर टास्क किसने जीता और वीटो पावर किसके हाथ लगी है तो, आपको बता दें इस टास्क में सभी घर वालों ने एक दूसरे को जमकर टक्कर दी है। लेकिन, एक्टर रणवीर शौरी ने अपनी चालाकी और बहादुरी से यह टास्क जीत लिया जिससे वीटो पावर और किसी के नहीं उन्हीं के हाथ लगी है। अब देखना यह होगा कि, रणवीर इस पावर का कैसे इस्तेमाल करते हैं और उन्हें इस पावर के चलते क्या-क्या लाभ मिलेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026