---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: फिनाले से पहले दरार! सना सुलतान के बाद साई ने भी कहा अरमान को ‘विलेन’, रणवीर बोले- ‘तूने भाई को…’

Bigg Boss OTT 3: साई ने क्यों अरमान मलिक को कहा घर का विलेन, प्रोमो वीडियो देखने के बाद फैंस बेताब, आखिर क्या होने वाला है दिलचस्प, आइए जानते हैं पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 30, 2024 7:32 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 जैसे-जैसे फाइनल के करीब आ रहा है वैसे-वैसे ट्विस्ट और टर्न बढ़ते जा रहे हैं। जहां लेटेस्ट प्रोमो वीडियो को देखने के बाद लोगों का मानना है कि क्या साई केतन अरमान मलिक और रणवीर शौरी के बीच भाईचारे में दरार आ गई है। क्या साई ने अरमान को कह दिया है विलेन। आइए जानते हैं आखिर क्यों उड़ी इस तरह की अफवाहें। इसके पीछे की वजह जिसे देखने के बाद लोग भी रह गए हैरान और बनाने लगे हैं बात। इससे पहले सना सुल्तान ने भी अरमान को घर का विले बताया था।

आखिर क्या है साई के लिए विलेन के मायने

जहां तक इस प्रोमो वीडियो की बात करें तो अरमान मलिक और रणवीर शौरी एक साथ बैठकर साई से सवाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं कि आखिर क्यों उन्होंने अरमान मलिक को घर का विलेन कहा। वीडियो में अरमान रणवीर से विलन किसको कहते हैं यह पूछने के लिए कहा जिस पर साई कहते हैं कि किसी की जिंदगी में कुछ बुरा करना। वह इंसान किसी की जिंदगी में बुरा करता है। वही रणवीर कहते हैं कि तूने भाई को घर का विलन क्यों कहा वह किसकी जिंदगी में बुरा कर रहा है।

साई ने दी रणवीर और अरमान को सफाई

साई केतन इस पर जवाब देते हैं “मैंने यह सोचा था कि ऑडिशन है यह दो दिन पहले बोल रहा था कि इसको विलेन का रोल करना है। मुझे लग रहा था कि यह विलेन के कैरेक्टर में अच्छे से फिट हो जाएगा।” रणवीर ने कहा यह बोलना था तूने यह क्यों कहा कि यह घर का विलन है। तुम्हें यह बोलना चाहिए था कि घर में विलेन का किरदार जो अच्छे से निभा सकता है वह अरमान है। इसके बाद साई कहते हुए नजर आते हैं कि अच्छा ठीक है सॉरी। अगर अरमान विलन का किरदार निभाता है तो वह अच्छा लगेगा।

अरमान के लिए कौन है विलेन

इस बातचीत को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि जैसे यह किसी टास्क की तैयारी है। वहीं अरमान यह कहते हुए नजर आते हैं कि मुझे अगर कोई पूछेगा कि घर का विलेन कौन है तो मेरे लिए सना मकबूल है इस पर रणवीर भी हां में हां मिलाते हैं। देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या यह विलन वाला मुद्दा यहीं खत्म हो जाता है। बिग बॉस ओटीटी 3 का फाइनल 2 अगस्त को है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026