---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: शिवानी की ‘चुगलखोरी’ आई सामने! कृतिका को लेकर कटारिया से कहीं ये बात तो भड़के अरमान, कहा- ‘सुधर जा’

Bigg Boss OTT 3: कृतिका मलिक को लेकर लवकेश कटारिया के सामने शिवानी ने की चुगली तो हुआ खुलासा, सुनने के बाद भड़क उठे अरमान मलिक, आइए देखते हैं क्यों चर्चा में है यह मामला। यहां देखिए प्रोमो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 26, 2024 5:09 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 अपने फाइनल के करीब आ रहा है और घर में हाई वोल्टेज ड्रामा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हर कंटेस्टेंट विनर बनने की रेस में उभर कर सामने आ रहे हैं तो घर में इक्वेशन में भी कई बदलाव देखने को मिले हैं। ऐसे में वीकेंड का वार भी काफी मजेदार होने वाला है क्योंकि एक बार फिर शिवानी कुमारी कंटेस्टेंट के निशाने पर है और उनकी चुगलखोरी सामने आई है। इस बार मामला फिर से अरमान मलिक और कृतिका मालिक है। दरअसल इस प्रोमो में शिवानी की क्लास लगाते नजर आते हैं अरमान मलिक। आइए देखते हैं।

शिवानी पर लगे सीरियस इल्जाम

प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए जिओ सिनेमा ने कैप्शन में लिखा, “शिवानी पर लगे सीरियस इल्जाम, क्या खुद को डिफेंड कर पाएंगे वह इस बार।” जहां तक इस प्रोमो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि लव कटारिया और अरमान मलिक एक दूसरे से बात करते हुए नजर आते हैं। कटारिया इस दौरान अरमान से यह कहते हैं कि मुझे पता चला है की भाभी बाहर जाकर यह कह रही है कि मुझे तो लवकेश परेशान करता है।

रणवीर और अरमान ने लगाई क्लास

यह सुनने के बाद अरमान गुस्से में आ जाते हैं और वह कहते हैं कि इसकी आदत जिंदगी में कभी नहीं सुधर सकती इसको एक की दो लगते ही लगानी होती है। वहीं शिवानी यह कहती नजर आती है कि ‘कृतिका बोल रही थी रणबीर भैया को कि परेशान करता है’। अरमान रणवीर से पूछते हैं कि क्या कृतिका ने ऐसा बोला था कि परेशान करता है। इस पर रणवीर ने कहा नहीं और वह शिवानी से कहते हैं कि तुम झूठ बोलती हो और पहले भी कई बार बोल चुकी और पकड़ी भी गई हो लेकिन तुम मानोगी नहीं। वहीं अरमान कहते हैं कि सुधर जा।

क्या होगा कुछ खास

प्रोमो के अंत में शिवानी की आंखों में आंसू नजर आता है।वहीं इस प्रोमो वीडियो में कई हूक्स हैं और यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है कि शो में क्या होता है। वीकेंड के वार पर अनिल कपूर पर लोगों की नजर होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026