---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: इन कंटेस्टेंट को टॉप 5 में देख शिवानी-सना सहित विशाल को लगी मिर्ची, कृतिका बोलीं- ‘मैं फेक पर्सनैलिटी…’

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले पर कृतिका मलिक होगी एक्स कंटेस्टेंट के निशाने पर, क्यों उठ रहे हैं उन पर सवाल, आइए देखते हैं यह प्रोमो वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 2, 2024 1:31 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नी कृतिका मालिक और पायल मलिक लगातार चर्चा में रही है। यह सच है कि पायल का सफर काफी छोटा रहा लेकिन कृतिका टॉप फाइव में पहुंचने में कामयाब रही। बावजूद इसके एक्स कंटेस्टेंट उनपर सवाल उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसका प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग इन्हें टॉप 5 कंटेस्टेंट नहीं मान रहे हैं लेकिन इस सब के बीच अरमान की पत्नी ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुनने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। वह अपने आप को टॉप 5 के लिए काबिल कंटेस्टेंट बताती हुई नजर आई।

कृतिका को लेकर एक्स कंटेस्टेंट का सवाल

जिओ सिनेमा वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “कृतिका को कर रहे हैं एक्स कंटेस्टेंट क्वेश्चन क्या आप सहमत हैं।” यहां अनिल कपूर एक्स कंटेस्टेंट से पूछते हैं कि टॉप फाइव में किसे देखकर गुस्सा आ रहा है इस पर शिवानी कहती है कृतिका भाभी को तो अनिल कपूर बाकी कंटेस्टेंट से पूछते हैं कि आप लोगों में से कौन शिवानी से सहमत है। दीपक चौरसिया कहते हैं कि मैं भी शिवानी से सहमत हूं वहीं सना सुल्तान कहती है कि यहां बैठे बहुत लोग डिजर्विंग थे। विशाल पांडे हामी भरते हुए नजर आते हैं।

कृतिका ने दिया बेधड़क जवाब

वहीं जब अनिल कपूर कृतिका से पूछते हैं कि आपको क्यों लगता है कि आप डिजर्विंग थी। इस पर वह कहती है कि मैं फेक पर्सनालिटी नहीं थी। जैसी मैं बाहर हूं वैसी ही अंदर भी रही हूं। बाकी लोगों की सोच है मैं कुछ नहीं कर सकती है। इस सबको देखते हुए यह तय है कि फिनाले नाइट में एक बार फिर से ड्रामा होने वाला है।

आखिर किसकी होगी जीत

अरमान मलिक का सफर टॉप 6 में पहुंचने के बाद खत्म हुआ। जहां उनके एलिमिनेशन से उनके फैंस काफी हैरान है। वहीं टॉप 5 की बात करें तो साई केतन राव, नेजी, रणवीर शौरी, कृतिका मालिक और सना मकबूल है। विनर की रेस में सना मकबूल का नाम सामने आ रहा है लेकिन फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी है। देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर कौन इस कंट्रोवर्शियल शो की ट्रॉफी को अपने नाम करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026