---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: कौन है Ruchika Vashisht जो घरवालों को वाइल्ड कार्ड के तौर पर देने आ रही टक्कर! जानिए क्यों जारी है अटकलें

Bigg Boss OTT 3: क्या रुचिका वशिष्ठ घर में लेंगी वाइल्ड कार्ड तौर पर एंट्री, फैंस लगा रहे हैं अनुमान, उड़ी अफवाहें तो रुचिका को देखने के लिए एक्साइटेड हुए फैंस, आइए जानते हैं पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 4, 2024 4:43 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 को होस्ट कर रहे हैं और इस बार यूट्यूबर के साथ एक्टर्स का जमावड़ा शो में देखने को मिल रहा है। वहीं इस सबके बीच वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर का नाम सामने आ रहा है। जी हां, इस नाम को जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल वह कोई और नहीं बल्कि रुचिका वशिष्ठ है जिसे लेकर यह अटकने लगाई जा रही है कि वह अनिल कपूर के शो में तड़का लगाने के लिए आ सकती हैं। अगर आप रुचिका को नहीं जानते हैं तो आईए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें जिसे लेकर अफवाहों का दौर है जारी।

कौन है रुचिका

रुचिका सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और इंस्टाग्राम पर उनकी 2.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जी हां, यह जानकर आपको झटका जरूर लगा होगा लेकिन यह सच है कि रुचिका इंस्टाग्राम पर काफी चर्चा में है और उनके कंटेंट को लोग खूब पसंद करते हैं। यही वजह है कि फैन उन्हें शो में मांग कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि अरमान मलिक की पत्नी पायल मलिक और पौलमी दास की एलिमिनेशन के बाद ही मेकर्स रुचिका को शो में लाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

चर्चा में बनी रहती है रुचिका

रुचिका सोशल मीडिया सेंसेशन के होने के साथ-साथ जेजे कम्युनिकेशन में भी काम करती है जो उनके पति का इलेक्ट्रॉनिक कंपनी है। उनके पति का नाम मनीष जैन है।उनकी जबरदस्त पापुलैरिटी और पर्सनालिटी की वजह से लोग उन्हें शो में मांग कर रहे हैं। रुचिका अक्सर अपने पति के साथ मजेदार पोस्ट शेयर कर फैंस को इंप्रेस करती है। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आगे शो में क्या ड्रामा और ट्विस्ट देखने को मिलता है। अगर यह रूमर्स सही निकलते हैं तो निश्चित तौर पर फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला है। वहीं बिग बॉस की बात करें तो हाल ही में पौलमी दास घर से बेघर हो चुकी हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026