---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: क्यों कृतिका को लेकर विशाल ने अरमान को कहा ‘भाग्यशाली?’ बिफरे यूट्यूबर बोले- ‘शुरू से ही है नजर गंदी’

Bigg Boss OTT 3: विशाल पांडे और लवकेश कटारिया ने खोले एक दूसरे के राज तो सामने आया कृतिका पर विशाल का एक और कमेंट, सुनने के बाद अरमान मलिक ने कहा कुछ ऐसा जो है चर्चा में, आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 26, 2024 12:13 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 जहां एक तरफ फाइनल के करीब आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ अरमान मलिक के सामने कृतिका मलिक को लेकर विशाल पांडे का एक और कमेंट सामने आया। इसके बाद घर में हाई वोल्टेज ड्रामा और इसे सुनने के बाद यूट्यूबर ने कुछ ऐसा कहा जो अब चर्चा में है। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा जो है सुर्खियों में और कैसे विशाल पांडे फाइनल से पहले एक बार फिर आ गए अरमान के निशाने पर। क्यों भाग्यशाली कमेंट कर फंसे विशाल पांडे? क्या है यह माजरा जिसकी वजह से फिर घर में हुआ अरमान वर्सेज विशाल।

ये है पूरा माजरा

इम्यूनिटी टास्क के दौरान जहां विशाल पांडे और लवकेश एक दूसरे के बारे में खुलासे करते दिखे और ऐसे में विशाल ने जब लव पर आरोपों की झड़ी लगा दी तो लव भी के पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि मैं आज तक किसी को नहीं बताया लेकिन आपने बाहर भी एक लाइन बोली थी कि अरमान भाई काफी किस्मत वाले हैं। कृतिका मलिक को लेकर विशाल का एक और कमेंट फाइनल से पहले सामने आया तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बता दें कि एक दिन गार्डन एरिया में विशाल पांडे लव कटारिया से कहते नजर आए थे कि ‘भैया भाग्यशाली’ है और उनके सामने कृतिका मलिक और अरमान मलिक जिम कर रहे थे।

क्या छवि बचा रहे विशाल

विशाल ने यह कमेंट क्यों किया ये तो वही जाने लेकिन जब उन्हें लगा कि उनकी छवि इससे खराब हो रही है तो उन्होंने यह कहा कि कृतिका मलिक की केयरिंग नेचर को लेकर उन्होंने ऐसा कहा था। खैर सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो विशाल पांडे को सपोर्ट कर रहे हैं कुछ उनके खिलाफ भी हैं।

विशाल पर अरमान का आरोप

वहीं विशाल पांडे के कमेंट का खुलासा होने के बाद पर अरमान मलिक का गुस्सा एक बार फिर देखने को मिला। उन्होंने साई केतन से कहा कि इसकी नजर शुरुआत से ही गंदी है। वहीं जब साई केतन लव पर भी सवाल उठाते हैं तो अरमान यह कहते हुए नजर आते हैं कि मैं 100 फीसदी कह सकता हूं कि लव के इस मामले में काफी शांत है वह लड़कीबाजी नहीं करता। यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या यह लड़ाई यहीं खत्म हो जाती है। वहीं कुछ रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि विशाल पांडे घर से बेघर हो जाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026