---Advertisement---

Binny and Family: भतीजी अंजिनी धवन को इस अंदाज में प्रमोट करते दिखे वरुण धवन! शाहिद कपूर की सक्सेस पर पिता ने कहीं ये बात

Binny and Family: खास अंदाज में भतीजी की फिल्म को प्रमोट करते दिखे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, आईए देखते हैं क्या है खास। वहीं बेटे शाहिद कपूर की तारीफ करते दिखे पंकज कपूर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 3, 2024 11:13 पूर्वाह्न

Binny and Family
Follow Us
---Advertisement---

Binny and Family: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर की लिस्ट में शुमार वरुण धवन (Varun Dhawan) डिमांडिंग स्टार्स की गिनती में आते हैं। यह सच है कि वरुण की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है जो उन्हें दिलो जान से चाहती है और यही वजह है कि उनकी फिल्में लोगों के बीच लगातार चर्चा में होती है। हालांकि इस सब के बीच वरुण की भतीजी अंजिनी धवन (Anjini Dhawan) भी बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार है और उनकी फिल्म बिन्नी एंड फैमिली (Binny and Family) का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म एंटरटेनमेंट और ड्रामा से भरपूर होने वाला है। वहीं फिल्म को खास अंदाज में प्रमोट करते नजर आए खुद वरुण धवन। आइए देखते हैं।

Varun Dhawan ने की Binny and Family फिल्म को देखने की अपील

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वरुण धवन बिन्नी एंड फैमिली को लेकर बात करते हुए नजर आए। इस दौरान वह अपनी भतीजी अंजिनी धवन की फिल्म का तारीफ करते दिखे। वहीं इस वीडियो में बताते हैं कि उन्होंने इस फिल्म को देख ली है और अलग अंदाज में लोगों से इस फिल्म को देखने की अपील करते हैं। वह वीडियो में कहते हैं कि आप इस फिल्म को अपनी फैमिली से लेकर बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड तक के साथ देख सकते हैं क्योंकि यह फैमिली एंटरटेनमेंट से भरपूर फिल्म में है।

फैमिली बेस्ड लगा Varun Dhawan को Binny and Family

वह बताते है कि पहले उन्होंने यह फिल्म नहीं देखी थी और जब उन्होंने देखी तो उनके दिल को छू गई क्योंकि यह फिल्म फैमिली वैल्यूज को दिखाती है। इसे आप अपनी फैमिली गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड के साथ देख सकते हैं। जहां तक इस वीडियो की बात करें तो यह फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान की है लेकिन जिस अंदाज में वरुण अपनी भतीजी की फिल्म को प्रमोट करते दिखे यह लोगों के दिलों को जीतने के लिए काफी है।

Shahid Kapoor को लेकर Pankaj Kapoor ने कहीं ये बात

वहीं इस फिल्म को लेकर प्रमोशन के दौरान शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर ने भी अपने बेटे को लेकर कुछ कैसा कह दिया जो चर्चा में है। दरअसल इस दौरान पंकज कपूर ने कहा है कि शाहिद ने जो किया उसके लिए उन्हें गर्व है क्योंकि उसने कभी भी किसी की मदद नहीं ली। उसने इस बात को सोच लिया था कि उसे जो कुछ भी हासिल करना है वह अपने दम पर करना है। ऐसे में इतनी कम उम्र में उसने जो कुछ भी पाया वह वाकई काबिले तारीफ है।

20 सितंबर को सिनेमाघरों में Binny and Family रिलीज

बिन्नी एंड फैमिली फिल्म की बात करें तो यह 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अंजिनी धवन के अलावा राजेश कुमार, चारु शंकर, पंकज कपूर और हिमानी शिवपुरी नजर आएंगी। इसका निर्देशन संजय त्रिपाठी ने किया है और फिल्म का निर्माण एकता कपूर ने किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026