---Advertisement---

Bollywood Stars Dinner Timing: Shahrukh Khan से लेकर Alia Bhatt तक इस समय करते हैं डिनर, बॉडी को ऐसे रखते हैं फिट

Bollywood Stars Dinner Timing: कई रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया है कि डिनर का सही समय 6 से 8 बजे के बीच होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय तक डिनर कर लेने से खाना आसानी से पच जाता है। वहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ भी इसी बात को मानते हैं और अपना देना समय पर खाकर अपने शरीर को स्वस्थ रखते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 30, 2023 11:55 अपराह्न

Google
Follow Us
---Advertisement---

Bollywood Stars Dinner Timing: कहते हैं कि शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए केवल सही खाना ही ज़रूरी नहीं होता, बल्कि सही समय पर खाना भी बहुत ज़रूरी होता है। खाने और सोने के बीच का समय अगर सही ना हो तो इससे इंसान कई बीमारियों का शिकार हो सकता है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो डिनर का समय 7 से 8 बजे तक के बीच में होना चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे कि भला डिनर के समय पर कौन ही ध्यान देता है? तो हम आपको बता दें कि भले ही आप अपने खाने के समय पर ज़्यादा ध्यान न देते हों मगर आपके चहेते सेलिब्रिटीज़ अपने डिनर के लिए एक रुटीन फ़ॉलो करते हैं। चलिए जानते हैं कि वह रुटीन क्या है।  

डिनर के लिए ये सख़्त नियम अपनाते हैं आपके चहेते बॉलीवुड स्टार्स 

डिनर के लिए ये रुटीन फ़ॉलो करती हैं आलिया भट्ट 

बॉलीवुड की रानी यानी आलिया भट्ट उन स्टार्स में से हैं जो अपने खाने-पीने पर ध्यान तो देतीं हैं मगर मौक़ा मिलने पर जंक फ़ूड भी खाती हैं। खबरों की मानें तो अभिनेत्री घर के खाने से ज़्यादा बाहर के खाने की शौक़ीन हैं। वहीं अभिनेत्री के डिनर की बात की जाए तो वह सोने से कुछ घंटे पहले डिनर करना पसंद करती हैं।  

इस समय पर डिनर करते हैं शाहरुख़ खान 

हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के बादशाह यानी शाहरुख़ खान अपनी फ़िटनेस को लेकर काफी सचेत रहते हैं। खबरों के अनुसार अभिनेता अपना डिनर देर रात को करना पसंद करते हैं। उनके डिनर का समय रात को 3 बजे का है। जी हाँ बॉलीवुड के किंग अपना डिनर देर रात को करते हैं। 

समय पर डिनर करके बॉडी को फ़िट रखते हैं अक्षय कुमार 

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे फ़िट अभिनेताओं में से एक हैं। अभिनेता कभी खेलकूद करके तो कभी कसरत करके ख़ुद को फ़िट रखते हैं। इसके साथ ही कई रिपोर्ट्स में यह कहा गया है कि अभिनेता डिनर के लिए एक सख़्त रुटीन को फ़ॉलो करते हैं। वह अपना डिनर 7 बजे तक कर लेते हैं जिससे कि वह समय पर सो पाएं।

जल्दी डिनर करके फ़िट रहती हैं अनुष्का शर्मा 

बॉलीवुड की ख़ूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक अनुष्का शर्मा ख़ुद को फ़िट रखने के लिए शाम को 6 बजे तक डिनर कर लेती हैं आपको बता दें कि अभिनेत्री शाकाहारी हैं जिन्हें घर पे बना सादा भोजन ज़्यादा पसंद आता है। 

समय पर डिनर करना पसंद करते हैं सलमान खान 

सलमान ख़ान अपने जीवन में अनुशासन पसंद करते हैं। वही अभिनेता को अपने शरीर को फ़िट रखना भी बेहद पसंद है। उन्हें अक्सर जिम में वर्कआउट करते देखा जाता है। वहीं अगर उनके डिनर की बात करें तो अभिनेता किसी भी हालत में 8 बजे तक अपना डिनर कर लेते हैं।

इस समय तक डिनर कर लेती हैं मलायका अरोड़ा

मलायका अरोड़ा बॉलीवुड अभिनेत्रियों में से हैं जिनके फिगर के लोग हमेशा तारीफ़ करते हैं। अभिनेत्री की उम्र अब 50 होने जा रही है, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी सुंदरता को इतना कायम करके रखती है कि उनकी उम्र का अंदाज़ा लगाना फैंस के लिए मुश्किल हो जाता है। ख़बरों की मानें तो अभिनेत्री वर्कआउट के साथ-साथ डिनर करने के समय पर भी पूरा ध्यान देती हैं और शाम के 7 बजे तक अपना डिनर कर लेती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026

US-Israel Iran War

मार्च 1, 2026

Suniel Shetty

मार्च 1, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2

मार्च 1, 2026

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding

मार्च 1, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026