---Advertisement---

Bollywood stars in pakistani films: पाकिस्तानी फिल्मों में भी धमाल मचा चुके हैं ये स्टार्स, उम्दा एक्टिंग से दुनियाभर में बनाई पहचान

Bollywood stars in Pakistani films: पिछले कुछ समय से पाकिस्तानी इंडस्ट्री काफी एक्टिव है और पाकिस्तानी फिल्मों और सीरियल को भारत में भी पसंद किया जा रहा है। इंडस्ट्री की कई हसीनाएं हैं जो लोगों के बीच चर्चा में बनी रहती हैं लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के भी कई स्टार्स ऐसे रहे ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 9, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Bollywood stars in pakistani films
Follow Us
---Advertisement---

Bollywood stars in Pakistani films: पिछले कुछ समय से पाकिस्तानी इंडस्ट्री काफी एक्टिव है और पाकिस्तानी फिल्मों और सीरियल को भारत में भी पसंद किया जा रहा है। इंडस्ट्री की कई हसीनाएं हैं जो लोगों के बीच चर्चा में बनी रहती हैं लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के भी कई स्टार्स ऐसे रहे हैं जो पाकिस्तानी फिल्मों में काम कर चुके हैं और अपनी एक्टिंग का जलवा दुनिया भर में दिखा चुके हैं। जी हां, इस लिस्ट में श्वेता तिवारी से लेकर कई ऐसे नाम शामिल है जिन्हें जानकर शायद आप चौंक जाएंगे। पाकिस्तानी फिल्मों से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है जिसे दुनिया आज भी याद करती है। आइए जानते हैं उन बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जो पाकिस्तानी इंडस्ट्री में दिखा चुके हैं दमखम।

श्वेता तिवारी को कैसे भूल सकते हैं आप

भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड और टीवी में पहचान बना चुकी श्वेता तिवारी को लोग किस कदर चाहते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। आज भी एक्ट्रेस फिटनेस और खूबसूरती के मामले में यंग एक्ट्रेसेस को मात देती है लेकिन क्या आपको पता है कि श्वेता पाकिस्तानी फिल्म ‘सल्तनत’ में नजर आ चुकी है। यह फिल्म 2014 में हिट साबित हुई थी।

अरबाज खान पाकिस्तानी फिल्म में आ चुके हैं नजर

बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके अरबाज खान पाकिस्तानी फिल्म में भी काम कर चुके हैं। उन्हें लोगों ने फिल्म ‘गॉडफादर’ में अहम किरदार निभाते हुए देखा था और इस फिल्म में अपनी अदाकारी से एक्टर पाकिस्तानी इंडस्ट्री में भी अपना छाप छोड़ चुके हैं।

किसी भी किरदार को जिंदा कर देती हैं किरण खेर

यह बात सच है कि किरण खेर किसी भी किरदार को इस कदर निभाती है कि वह अलग ही छाप छोड़ देती हैं। यही वजह है कि पाकिस्तानी इंडस्ट्री में भी उन्होंने खूब नाम कमाया। उनकी फिल्म ‘खामोश पानी’ को लोगों ने खूब पसंद किया था और वह चर्चा में आ गई थी।

नेहा धूपिया भी है लिस्ट में शामिल

नेहा धूपिया बॉलीवुड में भले ही कम फिल्मों में नजर आई हो लेकिन वह पाकिस्तानी फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। जी हां, ‘प्यार ना करना’ फिल्म में एक आइटम नंबर की वजह से वह चर्चा में आई थी और लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं।

इस पाकिस्तानी फिल्म में नजर आए थे जॉनी लीवर

कॉमेडी फिल्मों से खास पहचान बना चुके जॉनी लीवर को लोग किस कदर चाहते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। क्या आपको पता है कि जॉनी पाकिस्तानी फिल्म ‘लव में गुम’ में नजर आए थे और लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Nikki Tamboli

अगस्त 30, 2026

Toxic Box Office Collection Day 4

अगस्त 30, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 16

अगस्त 30, 2026

Kriti Sanon

अगस्त 30, 2026

Samay Raina

अगस्त 30, 2026