---Advertisement---

Border 2 Box Office Collection Day 10: ट्रिपल सेंचुरी लगा चुके सनी देओल क्या धुरंधर के रिकॉर्ड करेंगे चकनाचूर, देखें रविवार की शॉकिंग कमाई

Border 2 Box Office Collection Day 10: रणवीर सिंह की धुरंधर के सामने क्या सनी देओल की बॉर्डर 2 क्या धुरंधर के रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब हो पाएगी। आइए जानते हैं इस सब के बीच 300 करोड़ के पार कर कर चुकी बॉर्डर 2 का हाल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 2, 2026 11:40 पूर्वाह्न

Border 2 Box Office Collection Day 10
Follow Us
---Advertisement---

Border 2 Box Office Collection Day 10: सनी देओल की बॉर्डर 2 रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। हालांकि इसकी शुरुआत जिस तरह से धाकड़ हुई वह अपनी पकड़ उस कदर मजबूत बनाकर नहीं रख सकी है। बावजूद इसके हर दिन कमाई जारी है और यह सच है कि रणवीर सिंह की धुरंधर के आसपास भी नहीं पहुंच पा रही है। इस सब के बीच 10 दिन के अंदर ट्रिपल सेंचुरी लगा चुके सनी देओल की बॉर्डर 2 क्या धुरंधर के रिकॉर्ड को छूने में कामयाब हो पाएगी। आइए जानते हैं बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10 आखिर कितनी रही और क्यों सनी देओल के फैंस के लिए यह खास है।

Border 2 Box Office Collection Day 10 में देखें कैसे सनी देओल का दिखा दबदबा

तरण आदर्श के मुताबिक बॉर्डर 2 ने वीकेंड में अच्छा परफॉर्मेंस किया है। खासकर शनिवार और रविवार की कमाई शानदार रही है। दिसंबर 2025 में धुरंधर की ऐतिहासिक सफलता के बाद जनवरी 2026 में बॉर्डर 2 की जबरदस्त जीत यह साबित करती है कि कुछ फिल्में जादुई आंकड़े हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर बात करें बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10 की तो रविवार को तरण आदर्श के मुताबिक इसने 24.22 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं शनिवार को 20.17 करोड़ रुपए का कलेक्शन रहा था।

बॉर्डर 2 की कमाई क्या धुरंधर के रिकॉर्ड को कर पाएगी चकनाचूर

अगर भारत में ओवरऑल कलेक्शन की बात करें तो इसने 301 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। वहीं सैक्निलक की रिपोर्ट की बात करें तो भारत में इसकी कुल कमाई 275 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह सच है कि वीक 1 में 224 करोड़ का कलेक्शन करने वाली इस फिल्म की रफ्तार भले ही धीमी हो गई हो लेकिन सनी देओल की बॉर्डर 2 को लेकर लोगों का क्रेज देखा जा रहा है। वहीं बात करें धुरंधर की तो एक तरफ ओटीटी पर जहां इसका जलवा देखा जा रहा है तो वहीं लगातार सिनेमाघरों में इसका कलेक्शन देखा जा रहा है। यह 900 करोड़ के करीब कमाई कर चुकी है जहां तक बॉर्डर 2 के लिए पहुंचना मुश्किल हो सकता है लेकिन फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Krishi Thapanda

जून 26, 2026