---Advertisement---

Border 2 Box Office Collection Day 6:’ धुरंधर ‘का रिकॉर्ड तोड़ने का ‘बॉर्डर 2’ का सपना हुआ चकना चूर!सनी देओल की फिल्म में हैरतअंगेज गिरावट

Border 2 Box Office Collection Day 6: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी गिरावट आ गई है। जिसकी वजह से फैंस को लग रहा है कि, ये रणवीर सिंह की सबसे हिट फिल्म 'धुरंधर' का शायद ही रिकॉर्ड तोड़ सके।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 29, 2026 10:52 पूर्वाह्न

Border 2 Box Office Collection Day 6
Follow Us
---Advertisement---

Border 2 Box Office Collection Day 6: गणतंत्र दिवस के मौके पर ताबड़तोड़ कमाई करने वाली ‘बॉर्डर 2’ के मेकर्स की टेंशन बढ़ने वाली है। दरअसल, सनी देओल की इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है। जिसकी वजह से शायद ही ये मूवी रणवीर सिंह की 1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड ब्रेक कर सके।  बॉर्डर 2 को 23 जनवरी को रिलीज किया गया था। मूवी की ऑपनिंग अच्छी थी। लेकिन 26 जनवरी के बितते ही इसकी कमाई में गिरावट जारी है। छठे दिन भी ये असर देखने को मिला है।

Border 2 Box Office Collection Day 6 कितना  हुआ? 

सनी देओल की बॉर्डर 2 का बजट लगभग 275 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। रिलीज के छठे दिन इस मूवी ने सिर्फ 13 करोड़ की कमाई की है। गणतंत्र दिवस के दिन इस देशभक्ति मूवी ने 59  करोड़ की एतिहासिक कमाई करके लोगों को चौंका दिया था। लेकिन 27 जनवरी से ही इसकी कमाई में गिरावट जारी है। रिलीज के पांचवें दिन 20 करोड़ कमाने वाली मूवी छठे दिन सिर्फ 13 करोड़ ही कमा सकी है। धुरंधर ने भारत में 213 करोड़ का टोटल कलेक्शन कर लिया है। बॉर्डर 2 की वर्ल्ड वाइड 294.72 करोड़ रुपए है। आपको बता दें, बॉर्डर 2 भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध पर आधारित है। जिसमें सनी देओल के अलावा अहान शेट्टी, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा जैसे कलाकार है। मूवी का अनुराग सिंह ने डायरेक्शन किया है।  कमाई के आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

क्या ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी ‘बॉर्डर 2’?

बॉर्डर 2 सिनमाघरों में अच्छा कमाई कर रही है। बहुत जल्द ये 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।  फिल्म का प्रदर्शन बहुत अच्छा है लेकिन अगर इसकी तुलना आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर से करते हैं तो 1300 करोड़ कमाई वाली इस फिल्म का ये रिकॉर्ड शायद ही ब्रेक कर सके। क्योंकि सनी देओल की फिल्म की कमाई लगातार गिरती जा रही है। वहीं, धुरंधर  55 दिनों से दुनियाभर के सिनेमाघरों में भौकाल मचाए हुए हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunil Grover

जून 19, 2026

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 7

जून 19, 2026

Rajkumar Hirani

जून 19, 2026

Akshay Kumar

जून 19, 2026

Peddi Box Office Collection Day 15

जून 19, 2026

Sara Ali Khan

जून 19, 2026