---Advertisement---

AR Rahman के माफीनामे को देख टूटा इस नेशनल अवार्ड गीतकार का दिल, क्या बॉलीवुड में सांप्रदायिक भेदभाव को मानते हैं परेश रावल

AR Rahman: ए आर रहमान के सांप्रदायिकता वाले बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें घेरा जा रहा है लेकिन इस सब के बीच माफीनामे को देखकर एक पॉपुलरसंगीतकार के साथ-साथ परेश रावल ने अपना सपोर्ट दिखाया है। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 19, 2026 10:42 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 19, 2026 11:30 पूर्वाह्न

AR Rahman
Follow Us
---Advertisement---

AR Rahman: भारत के मशहूर संगीतकार की बात करें तो जादूगर कहे जाने वाले ए आर रहमान ने बीते दिन इंडस्ट्री में सांप्रदायिकता को लेकर भेदभाव की बात कह कर चौतरफा घिर गए। इसके बाद उन्हें फजीहत का लगातार सामना करना पड़ रहा है और कहीं नामी चेहरे ने सपोर्ट किया है। सोशल मीडिया पर परेश रावल के कमेंट में लोगों का ध्यान खींचा है और उनके चौतरफा फजीहत होने लगी है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी डिटेल्स। पॉपुलर संगीतकार वरुण ग्रोवर ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल एआर रहमान ने अपने बयान को लेकर सफाई देते हुए यू टर्न लिया जिसके बाद वह चर्चा में हैं।

AR Rahman के सपोर्ट में वरुण ग्रोवर ने क्या कहा

नेशनल अवार्ड जीतने वाले गीतकार वरुण ग्रोवर ने ए आर रहमान को लेकर एक पोस्ट लिखा और अपनी दिल की बात कहते हुए दिखे जहां उन्होंने आईकॉनिक कंपोजिशन ‘ओ पालनहारे’ का म्यूजिक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “पिछले 3 दशकों के सबसे महान जीवंत कंपोजर पर सबसे विनम्र हल्के तरीके से अपनी राय देने की वजह से हमला किया गया और उन्हें गाली दी गई. यहां तक की इंडस्ट्री के लोगों ने भी उनका साथ नहीं दिया। उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर प्रतिक्रिया दी। अगले ही दिन उन्हें गुसाई भीड़ को शांत करने के लिए माफी मांगनी पड़ी। अगर बढ़ते बंटवारे के उनके इशारों की पुष्टि के लिए किसी और सबूत की जरूरत थी।”

परेश रावल ने एआर रहमान पर दी ये प्रतिक्रिया

वहीं दूसरी तरफ परेश रावल ने ए आर रहमान के माफीनामे वाले वीडियो को शेयर करते हुए कहा, “हम आपको प्यार करते हैं सर आप हमारे गर्व है।”

एआर रहमान ने क्या कहा सफाई में

गौरतलब है कि वरुण ग्रोवर और परेश रावल के लिए बयान उस समय सामने आए हैं जब बीते दिन ए आर रहमान ने एक माफीनामे वीडियो शेयर करते हुए अपनी सफाई दी थी और कहा था कि “संगीत हमेशा से हमारी संस्कृति से जुड़ने इसका जश्न मनाने और उसे सम्मान देने का मेरा तरीका रहा है। भारत मेरी प्रेरणा मेरा गुरु और मेरा घर है मैं समझता हूं कि कभी-कभी इरादों को गलत समझा जा सकता है लेकिन मेरा मकसद हमेशा संगीत के जरिए लोगों को ऊपर उठाना सम्मान देना और सेवा करना रहा है। मैंने कभी किसी को दुख पहुंचाने की इच्छा नहीं की और मुझे उम्मीद है कि मेरी ईमानदारी महसूस की जाएगी।”

क्यों संगीतकार को किया जा रहा ट्रोल

बता दे कि ए आर रहमान से बीबीसी के इंटरव्यू में जब यह पूछा गया कि क्या एक तमिल कंपोजर के तौर पर उन्हें बॉलीवुड में भेदभाव का सामना करना पड़ा। तब उन्होंने कहा कि “हो सकता है कि मुझे इसके बारे में कभी पता ही ना चला हो भगवान ने इसे छिपा लिया और लेकिन मुझे ऐसा कुछ महसूस नहीं हुआ। पिछले 8 साल में शायद हुआ क्योंकि पावर शिफ्ट हुआ है अब उन लोगों के पास पावर है जिनके पास टैलेंट नहीं है। यह सांप्रदायिक बात भी हो सकती है। इस बयान के बाद ए आर रहमान को लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026