---Advertisement---

Box Office Collection: ‘Gadar 2’ को बॉक्स ऑफिस पर ‘Jawan’ ने चटाई धूल, 33वें दिन करोड़ों से सीधा लाखों पर पहुंचा कलेक्शन

Box Office Collection Gadar 2: Sunny Deol और Ameesha Patel स्टारर फिल्म की रफ़्तार को अब Shah Rukh Khan की ‘Jawan’ ने धीमा कर दिया है। इसका असर फ़िल्म के 33वें दिन के कलेक्शन पर पड़ा है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 13, 2023 2:33 अपराह्न

Google
Follow Us
---Advertisement---

Box Office Collection Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फ़िल्म ‘गदर 2’ पिछले एक महीने से बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त कमाई कर रही थी। इसी बीच अब फ़िल्म की कमाई की रफ़्तार में गिरावट देखी जा रही है जिसकी वजह हाल ही में रिलीज़ हुई शाहरुख़ खान स्टार फ़िल्म ‘जवान’ को बताया जा रहा है। फ़िल्म ‘गदर 2’ जो पिछले एक महीने से बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कलेक्शन करके नंबर 1 की कुर्सी पर बैठी हुई थी वह अपनी रिलीज़ के 33वें दिन कमाई के मामले में फीकी नज़र आई। 

‘Jawan’ के आने से ठंडी पड़ी ‘Gadar 2’?

आपको बता दें कि Shah Rukh Khan की फ़िल्म ‘Jawan’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और हर दिन कमाई के नए मुक़ाम छू रही है। ऐसे में फ़िल्म की इस सफलता का असर सनी पाजी की ‘Gadar 2’ की रफ़्तार पर भी दिख रहा है। फ़िल्म ‘Gadar 2’ जिसने अपनी रिलीज़ के पहले दिन बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की थी वह अब अपने 33वें दिन पर केवल 75 लाख की कमाई ही कर पाई है। यह 33 दिनों में फ़िल्म का अब तक का सबसे कम कलेक्शन है। वहीं इस गिरावट के साथ अब फ़िल्म का कुल कलेक्शन 515.58 करोड़ का हो गया है। 

पिछले एक महीने से दर्शकों का प्यार बटोर रही ‘Gadar 2’

ग़ैरतलब है कि पिछले एक महीने से फ़िल्म ‘Gadar 2’ बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल जीत रही थी। फ़िल्म ने अपनी रिलीज़ के पहले ही दिन 40.1 करोड़ की बंपर कमाई की थी। इसके बाद फ़िल्म ने कमाई के मामले में ‘बाहुबली 2’ और ‘पठान’ जैसी फ़िल्मों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया था। वहीं फ़िल्म में सनी देओल के किरदार तारा सिंह और अमीषा पटेल के किरदार सकीना को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखकर लोग बहुत उत्साहित थे। यह फ़िल्म साल 2001 में रिलीज़ हुई ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘Gadar: Ek Prem Katha’ का सीक्वेल है जो पिछले महीने 11 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हुआ था। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026