---Advertisement---

Cannes 2023: Deepika Padukone के लुक को Urvashi Rautela बार-बार कर रही हैं कॉपी! फैशन सेंस पर लोगों ने उठाए सवाल

Cannes 2023: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 की शुरुआत धमाकेदार है। दूसरे दिन भी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का अलग-अलग अंदाज देखने को मिला था और एक बार फिर उर्वशी रौतेला ट्रेंड कर रही हैं। अकसर महंगे फैशन सेन्स को फ्लॉन्ट करने वाली उर्वशी रौतेला के स्टाइल पर इस बार यूजर्स सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 18, 2023 2:08 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Cannes 2023: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 की शुरुआत धमाकेदार है। दूसरे दिन भी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का अलग-अलग अंदाज देखने को मिला था और एक बार फिर उर्वशी रौतेला ट्रेंड कर रही हैं। अकसर महंगे फैशन सेन्स को फ्लॉन्ट करने वाली उर्वशी रौतेला के स्टाइल पर इस बार यूजर्स सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि उर्वशी बार बार एक ही स्टाइल को ट्राई करती हैं और उनमें कुछ नया नहीं दिखता है। लोगों का कहना है कि उर्वशी को अपने फैशन पर काम करने की जरुरत है। पहले और दुसरे दिन रफल ड्रेस में तहलका मचाने वाली उर्वशी के लुक को देख लोग नाराज हो गए हैं और उनका कहना है कि वह दीपिका को कॉपी कर रही हैं।

दूसरे दिन भी उर्वशी ने मचाई तबाही

कान्स के दूसरे दिन की बात करें तो इस लुक को लेकर भी लोग उर्वशी का मजाक उड़ा रहे हैं। उनका कहना है कि इसके पास कोई नया फैशन सेंस नहीं है तभी वह बार-बार फ्रिल गाउन स्टाइल को कॉपी कर रही हैं। उर्वशी ने ऑरेंज कलर का फ्रिल रफल्ड गाउन पहना और अपने लुक को ब्राइट आई मेकअप, ब्लश और ग्लॉसी लिपस्टिक से कम्पलीट किया। बालों का हाई बन से इस लुक को उर्वशी ने खास टच देती नजर आई।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

क्या है पूरा मामला

दरअसल उर्वशी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के ओपनिंग डे पर पिंक कलर के फ्रिल लॉन्ग गाउन में नजर आई थी। ऑफ शोल्डर डिजाइन ड्रेस के साथ उर्वशी की एक्सेसरीज और मेकअप ने भी लोगों का ध्यान खींचा। इस दौरान उर्वशी ने क्रोकोडाइल डिजाइन नेकपीस को कैरी किया। इस लुक को देखने के बाद लोगों को 2019 में दीपिका का ग्रीन गाउन लुक याद आ गया है। लोगों का कहना है कि जिस तरह से दीपिका ने हेयर एक्सेसरीज से लुक को खास बनाया ऐसे ही उर्वशी ने नेकपीस को खास टच देने की कोशिश की है। लोगों का मानना है कि उर्वशी का लुक दीपिका से ही इन्स्पायर्ड है।

उर्वशी के लिए खास है कान्स

उर्वशी के इस कान्स लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं लेकिन कुछ यूजर्स लुक को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं। यह बात सच है कि दोनों ही दिन उर्वशी ने खूबसूरती से लोगों को दंग करने में कामयाब हुई लेकिन अब उनके फैशन को लेकर लोग ट्रोल भी कर रहे हैं। मिली जानकरी के मुताबिक़ कान्स में उर्वशी परवीन बाबी की बायोपिक से अपनी झलक दुनिया के सामने दिखाएगी।

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026