---Advertisement---

Cannes Film Festival 2024: हाथ में प्लास्टर के साथ किस तरह जादू दिखाएंगी ऐश्वर्या राय, बेटी आराध्या संग यूं दिखीं हसीना

Cannes Film Festival 2024: ऐश्वर्या राय को उनकी बेटी आराध्या बच्चन के साथ किया गया स्पॉट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, कान्स जाने के लिए निकली हसीना।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 16, 2024 10:48 पूर्वाह्न

Cannes Film Festival 2024
Follow Us
---Advertisement---

Cannes Film Festival 2024: कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है और ऐसे में ऐश्वर्या राय जादू दिखाने वाली है। 22 साल से लगातार इस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने वाली यह हसीना एक बार फिर हुस्न से जलवा दिखाने के लिए निकल पड़ी है। इस दौरान वह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई। उनके साथ थी उनकी बेटी आराध्या बच्चन जो उनका पूरा सपोर्ट करती हुई दिखाई दी। यहां तक कि ऐश्वर्या ने अपने बैग भी आराध्या को दे रखे थे। वहीं ऐश्वर्या को इस तरह देखने के बाद लोगों की निगाहें अटक गई और वह परेशान हो गए। आखिर कैसे कान्स में जादू दिखाएंगी ऐश्वर्या।

ऐश्वर्या के लुक को देख अवाक रहे फैंस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसमें ऐश्वर्या राय ब्लैक कलर की पेंट को लॉन्ग कोट के साथ कैरी करती हुई दिखी। हमेशा की तरह मिडिल पार्टेड हेयर स्टाइल और सटल मेकअप में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखने लायक थी। जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा वह था शोल्डर स्लिंग। दरअसल इसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे ऐश्वर्या का हाथ फैक्चर हो गया है। वह अपने प्लास्टर को शोल्डर स्लिंग से छिपाती हुई नजर आई।

शोल्डर स्लिंग देख लोग करने लगे सवाल

एक्ट्रेस इस दौरान अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ दिखाई दे रही थी जिनकी क्यूटनेस सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वह अपनी मां की सपोर्टर बनी हुई थी और ऐश्वर्या उन्हें पकड़ कर चल रही थी। अब टूटे हुए हाथ और शोल्डर स्लिंग के साथ कैसे जादू दिखाएंगी ऐश्वर्या राय इस बात को देखना दिलचस्प होने वाला है। लोग इस वीडियो को देखकर हैरान है और कमेंट में कह रहे हैं कि मेम इस बार आप क्या पहन रही हैं तो एक यूजर ने कहा आप तो फैशनिस्टा है कुछ भी कर जाएंगी। एक ने कहा, “क्या हुआ आपको।”

22 साल से कान्स जा रही ऐश्वर्या

जहां तक ऐश्वर्या राय की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘पोन्नियन सेल्वेन 2’ फिल्म में देखा गया था। वह अक्सर किसी न किसी इवेंट में स्पॉट होती है और ऐसे में कान्स में उन्हें देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है। ऐश्वर्या लगातार 22 साल से कान्स का हिस्सा रह चुकी है और उनका हर लुक चर्चा में होता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026